क्या करते है इन पांच सुपर विलेन्स के बेटे, गब्बर सिंह का बेटा इस सुपरहिट वेब सीरीज में आया नजर

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 18 मई 2021, 2:48 अपराह्न

हमारे हिंदी फिल्मों में हीरो का महत्व तभी होता है जब उस फिल्म में विलेन का किरदार हो। फ़िल्म में विलन जितना खतरनाक होगा, हीरो उतना ही ताकतवर साबित होगा और उस पर दबाव भी उतना ही ज्यादा होगा। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक वक्त ऐसा भी रहा जब हीरो से ज्यादा विलन के नाम पर फिल्में हिट हुई हैं। वही विलेन भी अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने में सफल साबित रहे तभी तो लोगों को उनके निजी जिंदगी के बारे में जानने में खूब दिलचस्पी रहती हैं। आपको बॉलीवुड एक्टर्स के बच्चों के बारे में तो पता ही होगा। पर आज हम आपको बॉलीवुड के सुपरहिट खलनायकों के बच्चों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में आपको शायद ही पता हो।

अमरीश पुरी

बॉलीवुड के इतिहास में अमरीश पुरी को सबसे सफल खलनायक माना जाता हैं। उन्होंने मिस्टर इंडिया, नायक, गदर, दिलजले, नगिना, करण अर्जुन, तहलका और घायल जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था वही लोग भी उन्हें बेशुमार प्यार करते थे। वैसे तो उन्होंने फिल्मों में कई तरह के किरदार निभाए मगर उनका विलेन का किरदार सबसे ज्यादा फेमस रहा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ़िल्म इंडस्ट्री के सबसे चहेते खलनायक अमरीश पुरी के बेटे राजीव पूरी को फ़िल्मों में कोई रुचि नही हैं। उन्होंने फिल्मी दुनिया को छोड़ अपना एक अलग करियर चुना। बतादें कि राजीव पूरी एक मरीन नेविगेटर हैं।

शक्ति कपूर

शक्ति कपूर ने फिल्मों में कई तरह का रोल निभाया है वही लोगों को भी उनका हर एक अंदाज़ बेहद पसंद आया। फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग छाप छोड़ने वाले शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर जहां एक तरफ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं तो वही उनके बेटे सिद्धार्थ कपूर जिन्होंने पलटन, भूत, यारम और हसीना पारकर  जैसी फिल्मों में काम किया, वह आज भी फिल्मी दुनिया में अपना नाम बनाने में असफल रहे।

डैनी डेन्जोंगपा

फ़िल्म अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में खलनायक का रोल निभाया और लोगों ने उनके अभिनय को बेहद पसंद भी किया हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कांचा चीना, बख्तावर, खुदा बख्श जैसे किरदार निभाने वाले डैनी के बेटे रिन्जिंग डेन्जोंगपा जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले हैं।

गुलशन ग्रोवर

बैड मैन के नाम से मशहूर फिल्म अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने पर्दे पर जबरदस्त खलनायक का रोल निभाया हैं। लोगों का उनका अभिनय इतना पसंद आया कि आज भी उन्हें सब बैड मैन के नाम से ही बुलाते है। आपको बतादें कि लगभग 400 फिल्मों में अभिनय करने वाले गुलशन के बेटे संजय ग्रोवर ने फ़िल्म इंडस्ट्री को छोड़ बिज़नेस को अपना करियर बनाया और आज वह एक मशहूर बिज़नेस मैन बन चुके हैं।

अमजद खान

फ़िल्म शोले में अपने खलनायक के किरदार से लोगों के दिलों में खौफ पैदा करने वाले अमजद खान को उनके अभिनय के लिए खूब सराहा गया था। बात अगर विलेन की हो तो गब्बर को कोई कैसे भूल सकता हैं। अमजद खान ने अपने दमदार अभिनय से गब्बर के किरदार को पर्दे पर हमेशा हमेशा के लिए अमर कर दिया। वही अगर बात करें उनके बेटे शादाब खान की तो उन्होंने भी बॉलीवुड में अपना करियर बनाने का सोचा तो था मगर कुछ हो नही पाया। फ़िल्म राजा की आएगी बारात से बॉलीवुड में कदम रखने वाले शादाब खान इस फ़िल्म के बाद साल 2020 में आई वेब सीरीज “स्कैम 1992” में अजय केडिया के किरदार में नजर आए थे जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया था।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।