Anupama 23 May Episode: अनुज-अनुपमा के बीच माया फिर चलेगी नई चाल, वनराज फिर बनेगा बाप

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 23 मई 2023, 9:31 पूर्वाह्न

Anupamaa Next Episdoe: स्टार प्लस के टॉप टीआरपी सीरियल अनुपमा में हो रहे हंगामे रुकने का नाम नहीं ले रहे। ऐसे में जहां एक ओर फैंस #MaAn के मिलन का इंतजार कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर माया अपनी चालू से बाज नहीं आ रही। वहीं शाह हाउस में एक नया ही हंगामा मचाने वाला है, जहां काव्या की प्रेग्नेंसी का खुलासा हो जाएगा और इसी के साथ अपने छोटे बेटे समर की शादी में वनराज को पता चलेगा कि वह फिर से पिता बनने वाला है। वनराज के पिता बनने की खुशी शाह हाउस में कौन सा नया मोड़ लाती है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

अनुज और अनुपमा होगा मिलन?

टीवी सीरियल अनुपमा को देखने वाले फैंस सोशल मीडिया पर लगातार #MaAn यूज कर अनुपमा और अनुज के मिलन को देखने की बेताबी जाहिर कर रहे हैं, लेकिन शो में वनराज, माया और बरखा इन दोनों के मिलन में लगातार कोई न कोई नई परेशानी खड़ी कर शो में सस्पेंस को आगे बढ़ाते जा रहे हैं। ऐसे में आइए हम आपको आज के अनुपमा के एपिसोड में क्या कुछ होने वाला है इस बारे में डिटेल में बताते हैं।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज कपाड़िया अपनी पत्नी अनुपमा को लेकर बाइक पर जा रहा होगा। इसी दौरान अचानक वह तय करेगा कि वह उसे सच बताना चाहता है, जो असली में उन तमाम सवालों के जवाब भी हैं। अनुज रास्ते में किनारे पर बाइक रोकेगा और उसे बताएगा कि जब वह उस दिन घर से निकला तो मुझे कार में एक फोन आया। आगे वह कुछ बताने ही जा रहा होगा, तभी वनराज वहां पहुंच जाएगा और गाड़ी का हॉर्न बजाकर उनकी बात को फिर से अधूरा ही छोड़ने पर मजबूर कर देगा।

लीला बा की लीला पर भारी पड़ेगी डिंपी की चाले

वहीं दूसरी ओर लीला बा को हर कोई बस यही समझाने की कोशिश कर रहा है कि इस बार उसकी होने वाली बहू अनूपमा या किंजल जैसी नहीं है, उसे सावधान रहने की जरूरत है। यह सब सुनने के बाद लीला बा भी अपनी ही तैयारियों में जुटी हुई है। लीला बा का कहना है कि एक बार यह पंजाबन लड़की हमारे घर में आ जाए, फिर इसे मैं ही सुधार लूंगी और मैं ही सबक भी सिखा दूंगी। यह जिंदगी भर मेरी हर बात को याद रखेगी। दूसरी ओर बा की सोच से परे डिंपल अपनी ही कहानी बुन रही है। डिंपल पहले से ही यह सोच कर बैठी है कि वह शाह हाउस में जाने के बाद खुद अपने तरीके से अपना लाइफ स्टाइल सबको सिखा ही देगी।

माया फिर जता अनुज पर अधिकार

समर और डिंपी की शादी की संगीत सेरेमनी की रात अनुज पर माया एक बार फिर अपना अधिकार जमाती नजर आएगी। यहां अंकुश, बरखा और डिंपी जब शाह उस पहुंचेंगे, तब माया अनूपमा को चिढ़ाने के लिए अलग-अलग तरकीबें अपनाती नजर आएगी। इस दौरान माया से जब लीला बा पूछेगी कि वह इतनी खुश क्यों है… जैसे कोई जंग जीत कर आई हो। तो माया जवाब में कहेगी- जिसे जीतना था उसे जीत चुकी हूं। यह किसी जंग से कम नहीं था। अनूपमा यह सुनकर हैरान होगी।

इसके बाद जब संगीत सेरेमनी में अनुपमा सबके सामने यह कहेगी कि वह अनुज के नाम की मेहंदी लगवाने वाली है। तो उसकी जहर सी बातें अनुपमा को चुभ जाएंगी। ऐसे में अनुज के नाम की मेहंदी किसके हाथों में रचती है… यह जानने के लिए आपको अनुपमा सीरियल का लेटेस्ट एपिसोड देखना होगा।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।