‘कृष्णा’ की यशोदा मां को पहचानना मुश्किल, 30 साल बाद देख लोग बोले- क्या हुआ यशोदा मैया?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 17 मई 2023, 7:42 अपराह्न

Krishna Yashoda Aka Damini Shetty Latest Photos: 1990 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले पॉपुलर आध्यात्मिक धारावाहिक ‘कृष्णा’ को लोग आज भी याद करते हैं। ‘कृष्णा’ में नजर आने वाले कई किरदार ऐसे थे, जिनकी एक झलक पाने के लिए आज भी दर्शक बेताब रहते हैं। इनमें से एक नाम कृष्णा में यशोदा मैया का किरदार निभाने वाली दामिनी कंवल शेट्टी का भी है, जिनकी खूबसूरती और सादे अंदाज के सभी लोग मुरीद हुआ करते थे। वही 30 साल बाद दामिनी का लेटेस्ट अवतार देख लोगों के लिए उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो गया है।

Damini Shetty As Yashoda

30 साल बाद इतनी बदल गई है यशोदा मैया

कृष्णा सीरियल में यशोदा मैया का किरदार निभाने वाली दामिनी कंवल शेट्टी पूरी तरह से बदल गई है। 30 साल बाद यशोदा मैया को पहचान पाना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। सोशल मीडिया पर दामिनी के लेटेस्ट लुक की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। यह तस्वीरें खुद दामिनी ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। दरअसल इन दिनों दामिनी शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही है और हर दिन अपने 30 साल बाद बदले अवतार की झलक दिखला फैंस के होश उड़ा रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Daminii K Shetty (@daminikshetty)

आज भी उतनी ही खूबसूरत है दामिनी कंवल शेट्टी

दामिनी आज भी उतनी ही खूबसूरत और ग्लैमरस लगती है और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में है। हाल ही में दामिनी ने अपने लेटेस्ट लुक की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह स्टाइलिश वाइट रंग की साड़ी में नजर आई। इस दौरान वह सोफे पर बैठी हुई कैमरे को पोज दे रही है। तस्वीर में दामिनी का अवतार देख फैंस खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए हैं। अब तक इस तस्वीर पर 10,000 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

वही बात कमेंट की करें तो बता दें कि दामिनी की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए जहां एक यूजर ने फैबुलस लिखा, तो वही एक यूजर ने दामिनी को क्वीन बताया। वहीं एक ने कहा- अरे यशोदा मैया यह क्या हुआ… आप तो पहचान में ही नहीं आ रही। बता दे दामिनी 90 के दशक में टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थी। उन्होंने कृष्णा के अलावा अलिफ लैला जैसे सीरियल से भी काफी लाइमलाइट बटोरी है। मालूम हो कि वह इसके अलावा भी कई मशहूर टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।