Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 मई को परिवार और अपने कुछ खास मेहमानों की मौजूदगी में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते हुए अपने रिश्ते को ऑफिशल कर दिया है। दोनों की सगाई के साथ ही दोनों के जल्द शादी करने की खबरें भी लगातार तूल पकड़ रही है। ऐसे में अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खास बात यह है कि यह शादी काफी शाही अंदाज में होगी। इसमें दोनों के परिवारों के अलावा कुछ खास सदस्य और साथ-साथ बॉलीवुड सितारों का भी जमावड़ा लगेगा।
कब शादी कर रहे हैं परिणीति और राघव चड्ढा?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इसी साल सर्दियों में शादी करेंगे। यह शादी अक्टूबर में हो सकती है। इस शाही शादी में परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा भी अपनी बेटी मालती मैरी जोनास और अपने पति निक जोनास के साथ शामिल होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह शाही शादी दिल्ली या राजस्थान में बेहद ग्रैंड तरीके से होने वाली है।
ये भी पढ़ें- करोड़पति है परिणीति चोपड़ा, जाने होने वाले पति राघव चड्ढा कितना कमाते है?
कहां शादी करेंगे परिणीति-राघव?
जानकारी के मुताबिक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में सब कुछ रॉयल अंदाज में होगा। शादी में राजनीतिक गलियारों के कई नामचीन चेहरों के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे भी नजर आएंगे। बता दे इस में आने वाले खास चेहरों के कारण ही इसे रॉयल के साथ-साथ प्राइवेट भी रखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें- कितना कमाते हैं परिणीति चोपड़ा के होने वाली पति राघव चड्ढा? जाने दोनों की नेटवर्थ का अंतर
बात परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में आने वाले मेहमानों की करें तो बता दें कि इसमें विकी कौशल अपनी पत्नी कैटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पत्नी कियारा आडवाणी के साथ शामिल होंगे। तो वही इस शाही शादी में परिणीति चोपड़ा के और भी कई करीबी दोस्त शामिल होने वाले हैं। परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपने नए जीवन की शुरुआत करेंगे। दोनों की शादी ग्रैंड होगी, लेकिन शादी से पहले फिलहाल दोनों की आलीशान सगाई की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं।