Akshara Singh And Vikrant Singh Rajput Video VIral: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फैशन क्वीन अक्षरा सिंह इन दिनों हर जगह खबरों के गलियारों में छाई हुई है। ऐसे में जहां एक ओर अक्षरा अपनी अपकमिंग फिल्म के शूट को लेकर बिजी है, तो वही वह हर दिन अपने ‘जानू’ के साथ नई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर फैंस की धड़कने भी बड़ा रही है। अक्षरा सिंह का यह नया जानू कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की दमदार अदाकारा मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत है, जिनके साथ अक्षरा हर दिन नए रोमांटिक, फनी और चौका देने वाले वीडियो शेयर कर रही है।
अक्षरा सिंह ने की अपने ‘जानू’ की सरेआम पिटाई
सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह का यह नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे पहले अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राजपूत पहले सीढ़ियों पर बैठे नजर आते हैं। इसके बाद अक्षरा अपने जानू को बताती हैं कि- उन्हें उनके साथ लड़कर बड़ा मजा आता है। यह सुनने के बाद विक्रांत तपाक से जवाब में कहते हैं- पर उन्हें बिल्कुल मजा नहीं आता… यह सुनकर अक्षरा को गुस्सा आ जाता है और वही दनादन जानू की पिटाई कर देती है।
ये भी पढ़ें- अक्षरा सिंह से शादी के लिए विक्रांत ने 40 लड़कियों का ठुकराया था रिश्ता, एक को तो शादी के बाद छोड़ा!
View this post on Instagram
अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राजपूत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कमेंट करने वालों की भरमार लगी हुई है। इस दौरान हर कोई अक्षरा और विक्रांत की जोड़ी को पसंद कर रहा है। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा- आप दोनों शादी कर लो, लेकिन मोनालिसा का क्या होगा? इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में हर किसी में अक्षरा और विक्रांत की जोड़ी को परफेक्ट कपल की जोड़ी का टाइटल दिया है।
ये भी पढ़ें- निरहुआ और अक्षरा सिंह हुए रोमेंटिक, सुबह 3 बजे ही हो गए शुरू; देखें विडियो
बता दे अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जानू आई लव यू’ को लेकर बिजी है। दोनों फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ इसका सोशल मीडिया पर जमकर प्रमोशन भी कर रहे हैं। यही वजह है कि अक्षरा सिंह इन दिनों हर वीडियो और तस्वीर में अपने जानू के साथ ही नजर आती है। इतना ही नहीं वह खुलेआम अपनी जानू पर प्यार लुटाना भी बिल्कुल नहीं भूलती है। यही वजह है कि फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट से भर चुके हैं। हालांकि इसकी रिलीज को लेकर अब तक कोई डेट सामने नहीं आई है।
मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।