Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler: हनीमून पर जायेंगे सई-सत्या, बौखलायेगा विराट चव्हाण

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 13 मई 2023, 12:34 अपराह्न

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Next Episode: टीआरपी की लिस्ट में सेकंड रैंकिंग के साथ लंबे समय से अपनी पकड़ बनाए हुए सीरियल गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में जबरदस्त हंगामा मचने वाला है। गुम है किसी के प्यार में के अगले एपिसोड में आप देखेंगे कि अंबा सत्या और सई के लिए हनीमून की प्लानिंग कर रही है। ऐसे में जहां एक और पाखी के अचानक गुम हो जाने से सई अपने अतीत के पन्नों में फंसी नजर आ रही है, तो वहीं अंबा उसे उसका आज संभालने को कहेगी, जिसके बाद सत्या और सई की मुश्किलें बढ़ सकती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SaiRat❤ (@ayeshaxdolls)

अंबा बढ़ाएगी सही और सत्या की मुश्किलें

गुम है किसी के प्यार में एक के लेटेस्ट एपिसोड में आप देखेंगे कि अंबा को इस बात का एहसास होगा कि उसका बेटा सत्या सई से बहुत प्यार करता है, लेकिन सई सत्या को उस नजरिए से नहीं देखती। ऐसे में वे दोनों के लिए एक बड़ा फैसला करेगी और सई और सत्या को करीब लाने के लिए पहले दोनों को चव्हाण निवास से अपने हर रिश्ते को तोड़ने के लिए कहेगी और साथ ही कहेगी कि अब दोनों को चव्हाण निवास जाना बंद करना होगा। अंबा की प्लानिंग यहीं खत्म नहीं होगी। इसके बाद वह सई और सत्या को अपनी नई-नई शादी को थोड़ा वक्त देने के लिए कहेगी और इसके साथ ही दोनों के लिए हनीमून भी प्लान करेगी।

 

क्या हनीमून पर जायेंगे सई-सत्या

अंबा अपनी महिला मधुली की टीम से बात कर उन दोनों के लिए टिकट्स भी बुक करा लेगी। ऐसे में जहां एक ओर सई का इस समय पूरा ध्यान वीनू पर अटका हुआ है, तो वहीं अंबा और उसकी टीम की प्लानिंग सई और सत्या के लिए बड़ी मुश्किलें ला सकती है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सई और सत्य अंबा को कैसे ननाते हैं या वह खुद अंबा की बात मानकर हनीमून पर जाते हैं। हालांकि इस दौरान सई और सत्य अंबा को टालने के लिए बच्चों और काम का बहाना देते नजर आएंगे, लेकिन इसका अंबा पर कोई असर नहीं होगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SaiRat❤ (@ayeshaxdolls)

सई-सत्या के हनीमून की बात सुनते ही बौखलाये विराट

वहीं दूसरी ओर सई और सत्या के हनीमून की बात सुनकर विराट और भी ज्यादा बौखला जाएगा। हनीमून की बात सुनने के साथ ही विराट के दिमाग में यह घूमने लगेगा कि इसके बाद सई को अपनी जिंदगी में वापस लाना मेरे लिए और भी मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में अंबा, विराट और सत्या के बीच फंसी सई और उसके बच्चों का क्या होता है… यह आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।