इवेंट के दौरान अचानक गिरीं प्र‍ियंका चोपड़ा, हालत देख खुद फोटोग्राफर्स ने बंद किए कैमरे

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 10 मई 2023, 2:16 अपराह्न

Priyanka Chopra Fell Down Video Viral: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म ‘लव अगेन’ को लेकर लगातार चर्चाओं में छाई हुई है। ऐसे में हाल फिलहाल प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक नई खबर सामने आई है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में फिल्म के प्रीमियर पर अपने पति निक जोनास के साथ रेड कारपेट पर पहुंची। इस दौरान प्रियंका के साथ कुछ ऐसा हुआ जो उनके 23 साल के करियर में कभी नहीं हुआ था, जिसका जिक्र खुद उन्होंने एक इंटरनेशनल चैनल पर किया।

Priyanka Chopra

रेड कारपेट पर गिर गई प्रियंका चोपड़ा

रेड कारपेट इवेंट के दौरान ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने ब्लश ब्लू गाउन के साथ पफी स्कर्ट और एक जॉइंट बॉ पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही थी। इस ड्रेस में प्रियंका की खूबसूरती किसी बार्बी डॉल से कम नहीं थी, लेकिन इस ड्रेस को पहनने का उनका एक्सपीरियंस बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। दरअसल रेड कारपेट पर जैसे ही वह चलने लगी, तभी अचानक उनके पैर लड़खड़ा गए और वह नीचे गिर गई।

23 साल के करियर में पहली बार हुआ ऐसा- प्रियंका चोपड़ा

रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा जैसे ही गिरी वह काफी परेशान हो गई, लेकिन इस दौरान सबसे खूबसूरत और खास बात यह रही कि वहां मौजूद किसी भी मीडिया पर्सन ने उनके गिरने के बाद ना ही उनकी कोई तस्वीर खींची और ना ही कोई वीडियो बनाया। यह सब देखकर खुद प्रियंका चोपड़ा भी हैरान रह गई। प्रियंका ने एक टॉक शो के दौरान बताया कि- जब मैं गिरी तो मुझे बहुत अपमानित महसूस हुआ। मेरे साथ मेरे 23 साल के करियर में ऐसा पहली बार हुआ था।

प्रियंका ने कहा कि- मैंने इससे पहले भी अपनी कई ड्रेस के साथ काफी हाई हील्स पहनी है, लेकिन इस दौरान जो रेड कारपेट पर मेरे साथ हुआ वह कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा- वह जब गिरी तो रेड कारपेट प्रेस के लोगों से भरा हुआ था और सभी फोटो खींच रहे थे। वहां पर सभी लोग मौजूद थे। फोटोग्राफर से लेकर फैन तक… लेकिन मेरे गिरने के तुरंत बाद सभी ने अपने कैमरे नीचे कर दिए और कहा- चिंता मत करो, हम इससे निपट लेंगे।

Priyanka Chopra

‘लव अगेन’ के साथ नया धमाल मचाने वाली है प्रियंका चोपड़ा

इसके बाद प्रियंका एक बार फिर से फुल कॉन्फिडेंस के साथ रेड कारपेट पर खड़ी हुई और चलने लगी। प्रियंका इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लव अगेन’ का जमकर प्रमोशन कर रही है। यह फिल्म 12 मई को रिलीज होगी। इसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ सेलियन डियोन और सैम ह्युगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।