Sunil Pal Health: मशहूर कॉमेडियन की बिगड़ी तबीयत, गले के इंफेक्शन के बाद हुई हालत हुई खराब

Sunil Pal Throat Infection: मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं चल रही है। दरअसल सुनील पाल के गले में इंफेक्शन हो गया है, जिसके चलते उनसे उनके कई प्रोजेक्ट भी छिन गए हैं। काम के छिन जाने का दर्द बयां करते हुए सुनील पाल ने अपने मौजूदा हालातों का जिक्र किया और बताया कि किस तरह एक आर्टिस्ट के लिए उसकी आवाज सबसे ज्यादा इंपॉर्टेंट होती है और आवाज खराब हो जाने से उस आर्टिस्ट की लाइफ पूरी तरह से उथल-पुथल हो जाती है।

Sunil Pal

सुनील पाल के गले में हुआ इन्फेक्शन

कॉमेडी की दुनिया में अपना नाम ऊंचाईयों के मुकाम पर ले जा चुके सुनील पाल इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। सुनील पाल ने सोशल मीडिया पर हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि चार-पांच दिनों से उनके गले में इंफेक्शन की वजह से काफी परेशानी हो रही है। इस वजह से उनका गला भी दुख रहा है। वह भगवान से लगातार यह प्रार्थना कर रहे हैं कि उनके गले की यह परेशानी जल्दी ठीक हो जाए।

वीडियो में आगे सुनील पाल कहते हैं- जब गले में इंफेक्शन होता है तो बच्चन साहब जैसी आवाज भी माइकल जैक्सन बन जाती है। जावेद अख्तर भी फरान अख्तर हो जाता हैं। चार-पांच दिनों से उन्हें लगातार गले में दर्द हो रहा है। ऐसे में उन्हें जो वॉइस ऑवर का काम मिला था, वह भी चला गया। उन्होंने डबिंग करने की कोशिश भी की, लेकिन वह भी नहीं कर पा रहे। गले के खराब होने की वजह से उनके वॉइस ऑवर का काम भी उनसे छिन गया है। गला बैठने से उनका काम पूरी तरह से ठप गया है।

Sunil Pal

सुनील पाल ने अपनी हालत का दर्द बयां करते हुए कहा कि- वह गले के दर्द से परेशान हो गए हैं। बार-बार खास रहे हैं। बड़ी मुश्किल से बात कर पा रहे हैं। उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इस दौरान कई लोगों ने सुनील पाल को आराम करने की सलाह दी है। सुनील पाल कई कॉमेडी शो और फिल्मों में अपने दमदार कॉमेडी के जरिए लोगों का भरपूर मनोरंजन कर चुके हैं। ऐसे में सभी लोग चाहते हैं कि सुनील पाल जल्द से जल्द ठीक हो जाए और एक बार फिर से उनका मनोरंजन करें।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।