Malaika Arora And Arjun Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेस्ट कपल जोड़ी में शुमार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से परे अपनी पर्सनल लाइफ को जमकर एंजॉय कर रहे हैं। दोनों इन दिनों एक-दूसरे पर भरमार प्यार लुटा रहे हैं। यही वजह है कि दोनों एक-दूसरे के साथ लव क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए स्पेशल वेकेशन पर बर्लिन गए हुए हैं।
ये भी पढ़ें- मर्द है और बड़ा हो चुका है… 12 साल छोटे अर्जुन संग अफेयर पर मलाइका अरोड़ा का सीधा जवाब
रोमांटिक हुए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने इस स्पेशल वैकेशन की तस्वीर और वीडियो को खुद अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस दौरान दोनों ने यह बताया है कि वह एक दूसरे के साथ बर्लिन में वैकेशन को काफी इंजॉय कर रहे हैं। दोनों सिलसिलेवार अपनी वैकेशन की रोमांटिक कोजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा कर फैंस की बेताबी बढ़ा रहे हैं। सभी तस्वीरों में दोनों बेहद खूबसूरत और रोमांटिक अंदाज में एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
जहां एक ओर प्यार भरी इन तस्वीरों को साझा करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा- बर्लिन विद लव…. तो वहीं मलाइका अरोड़ा ने भी अपनी तस्वीरों को साझा करते हुए बताया कि उन्हें अपने प्यार के साथ समय बिताना और उनके साथ कोजी हो जाना बेहद पसंद है…। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
12 साल का है अर्जुन-मलायकिा में अंतर
अर्जुन और मलाइका की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। दोनों जहां एक दूसरे पर भरमार प्यार लुटाते नजर आते हैं, तो वहीं कई बार दोनों को नेटिजंस के कड़वे कमेंट का भी सामना करना पड़ा है। हालांकि दोनों को अक्सर एक दूसरे का साथ देते ही देखा जाता है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की उम्र में काफी लंबा अंतर है। मलाइका अरोड़ा एक बेटे की मां भी है, लेकिन इसके बावजूद भी अर्जुन कपूर उन पर मर मिटे हैं।
अर्जुन अक्सर इस बात का जिक्र करते हैं कि वह मलाइका से दिल से प्यार करते हैं, उन्हें 12 साल के उम्र के अंतर से कोई फर्क नहीं पड़ता। दुनिया को फर्क पड़ता है तो यह उनकी जिम्मेदारी नहीं है। दोनों अपने प्यार का इजहार खुल्लम-खुल्ला सड़कों से लेकर मीडिया के कैमरे तक नजर आते हैं।
View this post on Instagram
कहां से शुरू हुई मलाइका और अर्जुन की लव स्टोरी
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की लव स्टोरी के बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। मलाइका और अर्जुन का फ्रेंड सर्कल आपस में जुड़ा हुए है। करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा… मलाइका अरोड़ा की खास दोस्त है। ऐसे में सभी का अक्सर एक साथ मिलना-जुलना हुआ करता था।
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड एक्टर ने शेयर कर दी ऐसी तस्वीर, देख मलाइका अरोड़ा ने खोया अपना आपा
इतना ही नहीं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की नजदीकियों को लेकर यह कहा जाता है कि अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के दिल में तब समा गए थे, जब वह इशकजादे फिल्म को लेकर सलमान खान के घर आया जाया करते थे। ये किस्सा उस दौर का है जब अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के तलाक को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ था। वहीं तलाक के बाद अर्जुन और मलाइका को एक साथ देखा भी गया, जिस ने इन सभी अफवाहों पर मोहर लगा दी।