जेल से छुटते ही एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती, बताया- टॉयलेट के पानी में बनाई कॉफी

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 09 मई 2023, 10:27 पूर्वाह्न

Chrisann Pereira: बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिसन परेरा को संयुक्त अरब अमीरात की जेल से फाइनली रिहा कर दिया गई है। रिहाई मिलने के बाद एक्ट्रेस जल्द ही भारत लौट सकती है। बता दे क्रिसन परेरा को इसी महीने की शुरुआत में ड्रग्स के मामले में संयुक्त अरब अमीरात की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में डाला था। वही एक्ट्रेस के रिहा होने के बाद उनका एक लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस ने जेल में बिताए अपने तीन हफ्तों की कहानी को बयां किया है।

Chrisann Pereira

जेल से रिहा हुई क्रिसन परेरा ने बताई आप बिती

इस दौरान एक्ट्रेस अपने इस लेटर में काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा- ‘डिअर वॉरियर्स मुझे जेल में पेन और पेपर मिलने में 3 हफ्ते लग गए। मैंने अपने बाल टाइड सर्फ से धोएं… टॉयलेट के पानी से कॉफी बनाकर पी… बॉलीवुड फिल्में देखी और अपनी किस्मत पर भी रोई’

उन्होंने आगे बताया- इस दौरान मुझे कई बार इंडियन कल्चर को देखकर हंसी भी आई… टीवी पर कुछ जाने पहचाने चेहरे देखे और खुद के भारतीय होने पर गर्व भी किया। मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने मेरे वीडियो देखें और मेरी मदद की उन क्रिमिनल्स को पकड़वाने में, जिन्होंने मेरे साथ ही घिनौना काम किया और मुझे इस मामले में फंसाया।

 

एक्ट्रेस ने अपने इस लेटर में आगे लिखा- आप सभी का शुक्रिया… मेरी और उन सभी अच्छे लोगों की जिंदगी बचाने के लिए जिन्होंने इस स्कैम में मुझे फंसाया था। मालूम हो कि क्रिसन परेरा के परिवार वालों ने सोशल मीडिया पर लगातार कई पोस्ट और ट्वीट किए थे और यह बताया था कि उन्हें फंसाया गया है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की और 2 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया। पूरे मामले का खुलासा हुआ और फाइनली क्रिसन परेरा को संयुक्त अरब अमीरात की जेल से छुड़ाया जा सका।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।