Good News: पापा बन गया ‘हैरी पॉटर’, गर्लफरेंड एरिन डार्के ने दिया बेबी को जन्म

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 26 अप्रैल 2023, 4:07 अपराह्न

Daniel Radcliffe Become Father: हैरी पॉटर को लगभग सभी लोग जानते हैं, ऐसे में हैरी पॉटर के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। हॉलीवुड फिल्म हैरी पॉटर से दुनिया भर में अपनी पहचान बनाने वाले डैनियल रेडक्लिफ पापा बन गए हैं। इस खुशखबरी को डेनियल के करीबी ने साझा किया है। बता दे डेनियल की गर्लफ्रेंड एरिन डार्के ने एक क्यूट बेबी को जन्म दिया है। हालांकि कपल ने अब तक बच्चे के चेहरे के साथ-साथ बच्चे का जेंडर भी रिवील नहीं किया है।

Daniel Radcliffe And Erin Darke Baby

पापा बन गए हैरी पॉटर

डेनियल और उनकी गर्लफ्रेंड ने प्रेगनेंसी की खबर के साथ-साथ डिलीवरी की न्यूज़ को भी काफी प्राइवेट रखा। इस गुड न्यूज़ को डेनियल के करीबी की ओर से कंफर्म किया गया है, जिसके साथ इस बात का खुलासा हुआ है कि डेनियल पिता बन गए हैं और उनकी गर्लफ्रेंड ने हाल ही में एक बेबी को जन्म दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह कपल काफी लंबे समय से अपनी फैमिली प्लानिंग के बारे में सोच रहा था, जो फाइनली आज पूरी हो गई है। कुछ महीने पहले ही कपल को न्यूयॉर्क सिटी में सपोर्ट किया गया था, जहां एरिन के बेबी बंप के साथ इस बात का खुलासा हुआ था कि कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं.

10 साल से डेट कर रहे हैं डेनियल और एरिन

बता दे डेनियन और एरिन एक दूसरे को 10 साल से वेट कर रहे हैं। साल 2013 में दोनों में ‘किल योर डार्लिंग’ फिल्म में एक साथ काम किया था और तभी से दोनों एक साथ हैं। इस फिल्म के बाद दोनों के डेटिंग की खबरें सामने आई और बाद में दोनों ने इसे कंफर्म भी कर दिया। इस दौरान डेनियल ने बताया कि- उन्हें एरिन का साथ अच्छा लगता है।

Daniel Radcliffe And Erin Darke Baby

बता दे डेनियल और एरिन ने अब तक शादी नहीं की है और एरिन उम्र में डेनियल से 5 साल बड़ी है। इतना ही नहीं वह हाइट के मामले में भी वह डेनियल से लंबी है। अक्सर दोनों की वायरल तस्वीरों में इसकी झलक भी साफ नजर आती है। एरिन अमेरिकन एक्ट्रेस है, जो गुड गर्ल्स रिवॉल्ट टीवी सीरीज और डोंट थिंक ट्वाइस और लव मैसी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है। वहीं डेनियल किसी पहचान के मोहताज नहीं है। हैरी पॉटर के जरिए उन्होंने वैश्विक स्तर पर प्रसिद्धि हासिल की है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।