Pawan Singh And Akanksha Dubey Bhojpuri Song Aara Ke Haveli: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने 25 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन के 23 दिन बाद उनका आखिरी गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में आकांक्षा दुबे पवन सिंह के साथ अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाती नजर आ रही हैं। आकांक्षा दुबे के इस आखिरी गाने को उन्हें श्रद्धांजलि के तौर पर समर्पित करते हुए रिलीज किया गया है। बता दे आकांक्षा दुबे का एक गाना उस दिन रिलीज हुआ था जिस दिन उन्होंने आत्महत्या की थी। ‘आरा कभी नहीं हारा’ गाना अभी भी यूट्यूब पर टॉप ट्रेंडिंग में बना हुआ है। वही आकांक्षा के निधन के 23 दिन बाद रिलीज किए गए उनके इस नए गाने आरा के हवेली को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

रिलीज हुआ आकांक्षा दुबे का आखिरी गाना
आकांक्षा दुबे का आखरी गाना आरा के हवेली यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है। महज कुछ ही घंटों में इस वीडियो को देखने वालों की संख्या 2 मिलियन के पार पहुंच गई है। इस गाने में आकांक्षा के साथ पवन सिंह नजर आ रहे हैं। आकांक्षा दुबे को चाहने वाले उनके फैंस यह जानते हैं कि यह उनका आखिरी गाना है। इसके बाद वह किसी नए गाने में नजर नहीं आएंगी और यही वजह है कि कमेंट सेक्शन में हर कोई आकांक्षा दुबे को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद कर रहा है।
आकांक्षा दुबे के आरा के हवेली
आरा के हवेली गाने को पवन सिंह और अनुपमा यादव ने गाया है। इसके लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं और इसे म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। वही इस वीडियो को पवन पाल ने डायरेक्ट किया है। यह गाना रिलीज के कुछ ही घंटों में वायरल होना शुरू हो गया है। इस गाने को पीआरए नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने में पवन सिंह और आकांक्षा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस दौरान जहां पवन सिंह ने येलो टीशर्ट के साथ डेनिम जैकेट और पेंट पहनी है, तो वहीं आकांक्षा पर्पल कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। दोनों की बोल्ड रोमांटिक केमिस्ट्री और डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
यूट्यूब के कमेंट सेक्शन में आप देख सकते हैं कि कैसे लोगों ने आकांक्षा दुबे को याद किया है। इस दौरान किसी ने कहा- मिस यू आकांक्षा दुबे… तो किसी ने कहा- इस गाने की हीरोइन अब इस दुनिया में नहीं है, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। तो वहीं कई लोगों ने आकांक्षा दुबे के निधन पर इंसाफ की मांग को लेकर भी कमेंट किए।


















