Akanksha Dubey Boyfriend Samar Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले ने इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। वही इस मामले में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड समर सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मधु दुबे का कहना है कि समर सिंह ने उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया है। वह उनकी बेटी के सारे पैसे हड़प लेता था और नहीं चाहता था कि वह इंडस्ट्री में किसी भी दूसरे एक्टर के साथ काम करें। आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में लगातार फंसते जा रहे समर सिंह को लेकर हर कोई जानना चाहता है कि आखिर समर सिंह कौन है? क्या करते हैं और कैसा लाइफस्टाइल जीते हैं?
आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में फंसे समर सिंह
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में उन्हें उकसाने के आरोप में समर सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद के नंदग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। 11 दिनों तक लगातार जांच पड़ताल के बाद समर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। गायक समर सिंह गाजियाबाद के नंदग्राम थाना इलाके के राजनगर एक्सटेंशन स्थित 4 क्रिस्टल सोसायटी में पकड़े गए हैं। पुलिस का कहना है कि वह जानते थे कि पुलिस उनकी तलाश कर रही है, इसलिए वह बार-बार ठिकाने बदल रहे थे। फिलहाल पुलिस समर सिंह से आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में लगातार पूछताछ कर रही है।
आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह पर लगाए गंभीर आरोप
बेटी की मौत से मधु दुबे पूरी तरह से टूट गई है। रो-रो कर उनका बुरा हाल है। वह लगातार एक ही बार दोहरा रही है कि भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह ने उनकी बेटी को प्रताड़ित किया है। मधु दुबे ने योगी सरकार से उन्हें कड़ी सजा देने की अपील की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आकांक्षा दुबे और समर सिंह एक साथ वाराणसी के टकटकपुर क्षेत्र में लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। हाल ही में दोनों का ब्रेकअप हुआ था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने मौत से कुछ घंटे पहले अपनी ब्रेकअप पार्टी भी मनाई थी।
कौन है भोजपुरी गायक समर सिंह?
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर समर सिंह देसी गायक के तौर पर जाने जाते हैं। समर सिंह बेहद लग्जरियस लाइफ स्टाइल जीना पसंद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक समर सिंह के पास मुंबई में एक बेहद आलीशान घर है, जिसकी कीमत 5.5 करोड़ रुपए है।
समर सिंह के मशहूर गाने कौन से हैं?
बात समर सिंह के मशहूर गानों की करें तो बता दें कि समर सिंह ‘उड़त चलेले’ और ‘रजिईया बलम’ जैसे गानों से काफी पॉपुलैरिटी बटोर चुके हैं। समर सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी के साथ भी काम कर चुके हैं। दोनों एक म्यूजिक वीडियो ‘एगो दिल बना द गोदनवा से’ मैं भी नजर आ चुके हैं। दोनों का यह गाना काफी फेमस हुआ था।
समर सिंह की नेटवर्थ
बात समर सिंह की कुल संपत्ति की करें तो बता दें कि एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक समर सिंह के पास 2.51 मिलियन डॉलर( लगभग 20 करोड़ ) की संपत्ति है। इसके साथ ही समर सिंह को लग्जरी गाड़ियों का भी बेहद शौक है। समर सिंह के कार कलेक्शन में कई महंगी गाड़ियां मौजूद है।