पवन सिंह आरा से लडेंगे चुनाव? खुद पीएम मोदी के लिए ये बात कहते हुए किया खुलासा

Pawan Singh In Politics: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह इन दिनों अपनी पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर लगातार चर्चाओं में छाए हुए हैं। यह बात तो सभी जानते हैं कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह को पसंद करने वालों की संख्या लाखों में है। ऐसे में हाल ही में बीजेपी के दिग्गज नेता के साथ पवन सिंह की वायरल हुई तस्वीरों के बाद अटकलें ये तेज हो गई है कि पवन सिंह जल्द ही पॉलिटिक्स में एंट्री करने वाले हैं। वही हाल ही में खुद पवन सिंह ने भी अपने एक इंटरव्यू के दौरान पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वह आरा से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

Pawan Singh

नितिन गडकरी संग नजर आए पवन सिंह

हाल ही में पवन सिंह को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ देखा गया। इसके अलावा पवन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए भी हाल ही में काफी कुछ कहा। पवन सिंह ने कहा कि- हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी इंसान के रूप में मेरे लिए भगवान है, देश में तेजी से विकास हो रहा है… यह मेरा सौभाग्य है कि मैं इस पार्टी का कार्यकर्ता हूं। बता दे कि पवन सिंह ने इस दौरान एक तस्वीर भी साझा की जिसमें वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी संग नज़र आए।

Pawan Singh

वही पवन सिंह के इस बयान के बाद केंद्रीय मंत्री आरके सिंह की चिंता बढ़ गई है। दरअसल अगर पवन सिंह आरा से चुनाव लड़ने का मूड बनाते हैं, तो लोकसभा चुनाव से उनका पत्ता कट जाएगा और उन्हें इस बात की चिंता सता रही है। पवन सिंह ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पॉलिटिकल एंट्री को लेकर कहा है कि- मैं बीजेपी का कार्यकर्ता और सेवक हूं और आरा से चुनाव लड़ने के लिए तैयार भी हूं, बस एक मौका मिलने की जरूरत है।

Pawan Singh

वही सोशल मीडिया पर पवन सिंह की एक और तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे खुद पवन सिंह ने ट्वीट किया है। इस दौरान पवन सिंह ने इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा- आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार के प्रभारी विनोद तावडे से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात, साथ में बिहार प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ। ऐसे में लगातार राजनीतिक नेताओं के साथ बढ़ रही नज़दीकियों के कारण पवन सिंह की पॉलिटिकल एंट्री को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।