Adnan Sami के भाई ने किया बड़ा खुलासा, बोले – दूसरी पत्नी के साथ अदनान स्वामी ने बनाई थी एडल्ट फिल्में

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 07 अप्रैल 2023, 4:00 अपराह्न

Adnan Sami Brother Junaid: मशहूर सिंगर अदनान स्वामी अपने गानों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर खबरों के गलियारों में छाए रहते हैं। सोशल मीडिया पर हर दिन अदनान सामी से जुड़ी कोई ना कोई खबर चर्चा का विषय बनती नजर आती है। वही अब अदनान सामी के भाई जुनैद सामी ने उनको लेकर कई बड़े खुलासे किये हैं। इस दौरान खुलासा करते हुए जुनैद सामी ने खुलेआम अदनान सामी को झूठा और मक्कार बताया है। इतना ही नहीं इसके साथ ही जुनैद सामी ने यह भी खुलासा किया है कि आखिर अदनान सामी ने भारत की नागरिकता क्यों ली थी?

Adnan Sami Brother Junaid Sami

अदनान सामी के भाई जुनैद सामी का बड़ा खुलासा

जुनैद स्वामी ने हाल ही में अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया। इस दौरान इस पोस्ट में उन्होंने अदनान सामी की प्रोफेशनल और प्राइवेट लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। जहां एक ओर अदनान सामी का कहना है कि उनका जन्म यूके में हुआ था, तो वही उनके भाई जुनैद सामी ने यह बताया है कि अदनान सामी का जन्म 15 अगस्त 1969 को रावलपिंडी में हुआ था। जुनैद सामी ने इसके साथ ही यह भी दावा किया है कि उनकी मां पाकिस्तानी है और वह एक सरगोधा है। हालांकि अदनान सामी का कहना था कि उनकी मां का जन्म भारत में हुआ था। ऐसे में जुनेद सामी के खुलासे अदनान सामी के सभी बातों को झूठा साबित करते हैं।

Adnan Sami Brother Junaid Sami

इसके अलावा जुनैद सामी ने यह भी कहा कि अदनान सामी ने अपने अचानक वेट लॉस की जो कहानी सुनाई है, वह भी पूरी तरह से झूठी है। जुनैद ने लिखा- अदनान के गैस्ट्रिक बायपास की फीस भी हमारे पिता ने ही भरी थी। अदनान के पास जो डिग्री है, वह भी झूठी है। वह झूठ बोलते हैं कि उनके पास यूके से कानून की डिग्री है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है।

ये भी पढ़ें – Adnan Sami: 4 बार शादी कर चुके हैं, कभी 230 किलों था गायक का वजन, कैसे किया कम?

पत्नी के साथ अदनान सामी ने बनाई थी पॉर्न वीडियो

जुनैद स्वामी ने अदनान सामी की निजी जिंदगी को लेकर भी कई चौका देने वाले खुलासे किए। जुनैद ने लिखा- अदनान ने अपनी दूसरी पत्नी सबा गलादरी के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कभी चर्चा नहीं की। उन्होंने बताया कि अदनान ने दूसरी पत्नी के साथ पॉर्न डीवीडी भी बनाई थी। इस डीवीडी को उन्होंने कोर्ट में पेश किया था, ताकि पूरा भारत देख सके यह वीडियो सभा के आशिक ने बनाई, बल्कि ये उन्होंने खुद बनवाई थी।

Adnan Sami Brother Junaid Sami

अदनान सामी ने क्यों ली भारत की नागरिकता

इस दौरान जुनैद सामी ने अदनान सामी के भारतीय नागरिकता लेने के कारणों का भी खुलासा किया और बताया कि इस बात में कोई शक नहीं है कि वह भारत से प्यार करता है। इस देश ने ही उसे वह बनाया है, जो आज वह है। मैं भी एक गायक हूं और वह चाहते तो मेरी मदद कर सकते थे, लेकिन उन्होंने मुझे भारत में लॉन्च नहीं किया। आज मैं घर पर बैठा हूं। जुनैद स्वामी ने इन सभी खुलासों के साथ अपना यह पोस्ट किया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया, लेकिन अब उनके इन सभी खुलासों पर अदनान सामी भी खुलकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।