आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में फंसे भोजपुरी गायक समर सिंह, पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस जारी

Akanksha Dubey Death Case Latest Update: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। वही आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में अब आजमगढ़ के भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। दरअसल आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर बताए जा रहे हैं, लेकिन अब पुलिस ने दोनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। ऐसे में अब वह देश से बाहर नहीं जा सकते हैं।

Akanksha Dubey Death Case

आत्महत्या नहीं हत्या है- वकील

आकांक्षा दुबे 25 मार्च को वाराणसी के सारनाथ में एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थी। आकांक्षा दुबे की मां के वकील शशांक शेखर त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस मामले में पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। वकील ने अपने पत्र में यह दावा किया है कि आकांक्षा ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उनकी हत्या हुई है।

Akanksha Dubey Death Case

आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

वही आकांशा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यह मामला और भी ज्यादा गहराता जा रहा है। दरअसल पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर कमिश्नरेट पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल आकांक्षा दुबे की मां के बार-बार आग्रह करने के बावजूद पुलिस ने जबरन एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार करा दिया था, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाना था।

Akanksha Dubey Death Case

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक आकांक्षा दुबे के पेट में ना तो खाना था और ना ही अल्कोहल, जिससे यह बात साफ होती है कि वह नशे में नहीं थी। आकांक्षा के पेट में 20ml का भूरे रंग का एक अनजान तरल पदार्थ मिला है। इसके अलावा उनकी कलाई पर भी चोट के निशान है। ऐसे में अब पुलिस एक नए एंगल से मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Akanksha Dubey Death Case

डिप्रेशन में थी आकांक्षा दुबे

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले ने तहलका मचा दिया है। कई लोगों का कहना है कि आकांक्षा दुबे पर इंडस्ट्री के कई लोग शोषण कर रहे थे। उन पर मानसिक दबाव था। वह कई दिनों से डिप्रेशन में थी। वहीं आकांक्षा जिस पार्टी में गई थी, वहां टेबल अरुण व श्रद्धा के नाम से रजिस्टर था। खाने-पीने का बिल ₹11000 का आया था और इसके बाद वह एक शख्स के साथ होटल वापस आती हुई सीसीटीवी फुटेज में नजर आई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस को समर सिंह और संजय सिंह की तालाश है, जिसके चलते जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।