Akanksha dubey death update: आकांक्षा दुबे के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर मिले चोट के निशान, देखें पूरी रिपोर्ट

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 04 अप्रैल 2023, 10:19 पूर्वाह्न

Akanksha Dubey Post Mortem Report: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने 25 मार्च को सुसाइड कर लिया था। आकांक्षा दुबे वाराणसी के एक होटल में फांसी से लटकी मृत पाई गई थी। तब से लेकर अब तक आकाश दुबे के सुसाइड केस को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है, जहां एक ओर आकांक्षा दुबे की मां इस मामले में उनके लिविंग बॉयफ्रेंड समर सिंह पर गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही हैं। तो वहीं अब आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है, जिसके मुताबिक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

Akanksha Dubey

आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है, जिसके मुताबिक आकांक्षा दुबे के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि एक्ट्रेस की कान की हड्डी के पास चोट के निशान बताए जा रहे हैं। साथ ही आकांक्षा दुबे के डेथ ऑफ कॉज अपर पोजीसन में हैंगिग बताया गया है। हालांकि आकांक्षा दुबे की विसरा रिपोर्ट का अभी भी आना बाकी है। आकांक्षा की विसरा रिपोर्ट के सामने आने के बाद इस राज से पूरी तरह पर्दा उठ जाएगा कि उन्हें खाने में क्या दिया गया था।

Akanksha Dubey

आकांक्षा दुबे के शरीर पर मिले चोट के निशान के बाद उनके आत्महत्या के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। इस मामले को लेकर मुख्य आरोपी बताए जा रहे भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के मशहूर गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह अभी भी पुलिस की पकड़ से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

Akanksha Dubey

सुसाइड से पहले लाइव थी आकांक्षा दुबे

आकांक्षा दुबे सुसाइड करने से कुछ घंटों पहले अपनी ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव थी। इस दौरान उन्होंने लाइव सेशन के दौरान कोई बात तो नहीं की थी लेकिन वह लाइव वीडियो में रोती हुई नजर आई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। आकांक्षा दुबे के इस आखिरी वीडियो से यह तो साफ था कि उनकी निजी जिंदगी में कुछ समस्याएं चल रही थी, जिससे वह मानसिक तौर पर परेशान थी।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।