Priyanka Chopra On Bollywood: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड छोड़ अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर खासा व्यस्त है। बॉलीवुड की देसी गर्ल ग्लोबल स्टार बन गई है। यही वजह है कि प्रियंका चोपड़ा को चाहने वाले दुनियाभर में फैले हुए हैं, लेकिन प्रियंका चोपड़ा काफी लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं और ये बात उनके भारतीय फैंस को निराश करती है। सभी उन्हें एक बार फिर से बॉलीवुड फिल्मों में काम करते देखने के लिए बेताब है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने खुद खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को क्यों छोड़ा है?
प्रियंका चोपड़ा ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड?
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में अपने बॉलीवुड छोड़ने के कारणों का खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मैंने कभी भी इस बारे में बात नहीं की, लेकिन मैं आज इस बारे में बात करना चाहूंगी। बॉलीवुड में मुझे बहुत ज्यादा साइड लाइन किया जा रहा था। लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे। मैंने लोगों के साथ बीफ किया था, मैं उस गेम को खेलने में अच्छी नहीं हूं और इन सब से तंग आ गई थी। मैं इस राजनीति से थक गई थी और मैंने कहा कि मुझे एक ब्रेक की जरूरत है।
प्रियंका चोपड़ा के इस बयान के लोग अलग-अलग तरीके से मतलब निकाल रहे हैं। उनके इंटरव्यू का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ हुए इस बर्ताव को कई लोगों ने शर्मनाक बताया तो कई लोगों ने कहा- बॉलीवुड में बायकॉट सिस्टम चलता है और ये सरासर गलत है। बॉलीवुड ने अपने इस सिस्टम की वजह से ही प्रियंका चोपड़ा जैसी दमदार अभिनेत्री को खो दिया।
इस फिल्म में नजर आयेंगी प्रियंका चोपड़ा
हालांकि बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक बार फिर से बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली है। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ से वापसी करने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी।