शुरु हुई शादी की तैयारी, Raghav Chadha से सगाई की तैयारी के लिए मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची Parineeti Chopra!

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 27 मार्च 2023, 3:17 अपराह्न

Parineeti Chopra And Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने लव-अफेयर्स को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों की रोका सेरेमनी इन दिनों चर्चाओं में है, जिसकी तैयारी के लिए परिणीति मनीष मल्होत्रा के घर भी पहुंच गई है। मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची परिणीति चोपड़ा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी के साथ परिणीति और राघव की शादी के चर्चे भी तूल पकड़ने लगे हैं।

Parineeti Chopra And Raghav Chadha

क्या जल्द शादी करने वाले हैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इन दिनों लगातार एक साथ सपोर्ट किए जा रहे हैं, जहां एक ओर दोनों के रिश्ते को लेकर लगातार तरह-तरह की खबर सामने आ रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर दोनों ने फिलहाल अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी है। यह बात बेहद कम लोग जानते हैं कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों ने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में एक साथ पढ़ाई की है। दोनों बेहद करीबी दोस्त भी रह चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राघव और परिणीति चोपड़ा दोनों एक-दूसरे को पहले से पसंद करते हैं। दोनों के बीच स्कूल के समय से ही करीबी दोस्ती है। वहीं दोनों की लगातार हो रही मुलाकातों के साथ यह खबर सामने आई है कि दोनों जल्द ही रोका सेरेमनी के साथ शादी की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं। हालांकि अभी तक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों की ओर से इस बात को लेकर कोई ऑफिशल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।

Parineeti Chopra And Raghav Chadha

मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची परिणीति चोपड़ा

राघव चड्ढा संग शादी की लगातार वायरल हो रही खबर के बीच परिणीति चोपड़ा को हाल ही में फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर सपोर्ट किया गया है। ऐसे में दोनों की शादी की चर्चा और भी ज्यादा तेज हो गई है। जहां एक ओर फैंस परिणीति और राघव की शादी की ऑफिशल अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो वही दोनों की वायरल होती तस्वीरों पर परफेक्ट कपल जैसे कमेंट कर भरमार प्यार भी लुटा रहे हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।