पवन सिंह की हीरोइन आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड, होटल में लटकी मिली लाश

Akanksha Dubey Suicide Case: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ट्रेनिंग एक्ट्रेस कही जाने वाली आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मिला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आकांक्षा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आकांक्षा भदोही जनपद के चोरी थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पूर्व के निवासी थी। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आकांक्षा पवन सिंह से लेकर इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी है।

Akanksha Dubey

आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों अपनी क्यूटनेस को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रही आकांक्षा दुबे ने 25 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। आकांक्षा ने वीरों के वीर और कसम पैदा करने वाले की 2 नाम की फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह के साथ भी एल्बम सॉन्ग आरा कभी हारा नहीं में भी नजर आ चुकी है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के लिए इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि 25 साल की आकांक्षा दुबे अब हमारे बीच नहीं है।

Akanksha Dubey

आकांक्षा दुबे के निधन से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है। इंडस्ट्रीज सदमे में है। हर किसी के लिए इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। बता दे आकांक्षा दुबे 3 साल की उम्र में ही अपने माता-पिता के साथ मुंबई आ गई थी। उनके पिता उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन बचपन से ही डांस और एक्टिंग की दुनिया में था। ऐसे में पहले टिक टॉक पर वीडियो बनाना शुरू किया और इसी के जरिए इतनी ज्यादा पॉपुलर हुए की भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम मिल गया।

Akanksha Dubey

आकांक्षा दुबे ने क्यों किया सुसाइड?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आकांक्षा दुबे काफी लंबे समय से डिप्रेशन में चल रही थी। जानकारों के मुताबिक साल 2018 से ही वह डिप्रेशन में थी। इसके चलते वह फिल्मी पर्दे से दूरी भी बनाना चाहती थी। उन्होंने कहा था कि इंडस्ट्री में नए आर्टिस्ट को नए जैसा नहीं ट्रीट किया जाता। इसकी वजह से लोगों का आत्मविश्वास टूट जाता है। बता दे आकांक्षा दुबे ने 17 साल की उम्र में भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। इंडस्ट्री में आने के बाद उन्हें कई डायरेक्टर्स के रिजेक्शन भी झेलने पड़े थे।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।