Akanksha Dubey Death: नहीं रहीं भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे, 25 साल की एक्ट्रेस ने किया सुसाइड

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 26 मार्च 2023, 1:41 अपराह्न

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल भोजपुरी के ट्रेंडिंग अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने 25 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। आकांक्षा दुबे वाराणसी के एक होटल में मृत पाई गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आकांक्षा दुबे ने सुसाइड किया है। फिलहाल उनके सुसाइड से जुड़ी और जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

कौन है आकांक्षा दुबे?

21 अक्टूबर 1997 उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में जन्मी आकांक्षा दुबे 3 साल की उम्र में ही मुंबई आ गई थी। आकांक्षा दुबे ने टिक-टॉक वीडियो के जरिए पापुलैरिटी हासिल की और हाल फिलहाल उनके कई भोजपुरी एल्बम सॉन्ग यूट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं। आकांक्षा दुबे भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के अलावा कई दूसरे दिग्गज एक्टरों के साथ एल्बम गानों में नजर आ चुकी है। पवन सिंह के साथ आकांक्षा ने ‘यह आरा कभी हारा नहीं’ गाने में नजर आ चुकी है। आकांक्षा और पवन सिंह की जोड़ी को इस गाने में लोगों ने काफी पसंद किया था।

भोजपुरी इंडस्ट्री में आकांक्षा के सुसाइड से मचा तहलका

आकांक्षा दुबे के सुसाइड ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। आकांक्षा दुबे के सुसाइड की खबर इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई है और इसी के साथ लोगों ने इंटरनेट पर आकांक्षा दुबे के नाम सर्च करना भी शुरू कर दिया है। बता दे आकांक्षा दुबे टिक टॉक स्टार से पॉपुलर होने के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया में आई थी। हाल फिलहाल में आकांक्षा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी।

पिता IPS बनना चाहते थे आकांक्षा दुबे को

आकांक्षा दुबे को बचपन से ही एक्टिंग और डांसिंग का शौक था, लेकिन उनके पिता बिल्कुल नहीं चाहते थे कि वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े। उनके पिता का सपना आकांक्षा को आईपीएस ऑफिसर बनाना था। हालांकि आकांक्षा की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए उनके माता-पिता ने भी उन्हें सपोर्ट करना शुरू कर दिया था। आकांक्षा के चले जाने से उनके माता-पिता सदमे में है। रो-रोकर परिवार वालों का बुरा हाल है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।