Anupamaa Next Episode: टूट गई अनुपमा, अनुज ने लगाये ऐसे-ऐसे आरोप, छल्ली हुआ मन, देखें

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 19 मार्च 2023, 11:36 पूर्वाह्न

Anupamaa Spoiler Alert: टीआरपी की रैंकिंग में एक बार फिर से जबरदस्त वापसी के साथ अनुपमा शो ने धमाल मचा दिया है। अनुपमा में हर दिन आ रहे नए-नए बदलाव जहां फैंस को बेहद पसंद आ रहे हैं, तो वही छोटी अनु के चले जाने से अनुज का बदला अवतार देख अनुपमा भी सदमे में है। जहां छोटी अनु का जाना अनुज सहन नहीं कर पा रहा तो वही अनुपमा अनुज के गुस्से को नहीं झेल पा रही है और लगातार टूटती जा रही है। अनुपमा और अनुज के बीच माया की चली चाल से आई दूरियां अब बढ़ती ही जा रहे हैं। वहीं अब अनुज ने लेटेस्ट एपिसोड में अनुपमा को कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे सुनकर अनुपमा सन्न हो जायेगी और अपने आंसू रोक नहीं पा रही है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anupama (@anupamaa.2023)

अनुज के कड़वे शब्द अनुपमा को देंगे सदमा

स्टार प्लस के टॉप टीआरपी शो अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में आगे क्या कुछ होने वाला है यह जानकर आपको काफी गहरा शॉक लगेगा। दरअसल जहां अनुपमा अनुज को समझाने की कोशिश करेगी कि दोनों छोटी अनु को माया के साथ जाने से नहीं रोक सकते है, तो वही अनुपमा की यह सब बातें सुनकर अनुज भड़क जाएगा। इस बीच वह अनुपमा से कहेगा कि वह चली जाए, क्योंकि छोटी अनु सिर्फ उसकी बेटी है। अनुपमा के तीनों बच्चे उसके पास है, उसे छोटी अनु के जाने का कोी दर्द नहीं है। आगे अनुज अनुपमा से कहेगा कि जब तुम्हारे पास तुम्हारे तीनों बच्चे हैं, तो तुम्हें क्या तकलीफ है… यहां सिर्फ मैं अकेला हुआ हूं… यह सब सुनकर अनुपमा की ममता को गहरा सदमा लगेगा और वह टूट जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anupama (@anupamaa.2023)

यह सब सुनने के बाद जहां अनुपमा सदमे में चली जाएगी, लेकिन इसके बावजूद भी अनुज नहीं रुकेगा और आगे कहेगा कि मुझे याद आया… उस दिन मैंने तुमसे कहा था कि- मैं तुमसे नहीं छोटी अनु से ज्यादा प्यार करता हूं… तो तुम पोजेसिव हो गई हो… मुझे यकीन नहीं होता कि जिस अनुपमा से मैं इतना प्यार करता था वह इतनी पॉजिटिव है, कि एक बाप को कह रही है कि अपनी बेटी को जाने दो…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anupama (@anupamaa.2023)

तुम्हें यह बात सहन नहीं हुई जब मैंने कहा कि- मैं 26 दिन भी छोटी अनु के बगैर नहीं रह सकता… यह सब सुनकर अनुपमा कैसे रयिेक्ट करने वाली है और अनुपमा सीरियल के अगले एपिसोड में कौन सा नया ट्विस्ट आने वाला है, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा। इसे देखने के लिए आपको अनुपमा का अगला एपिसोड देखना होगा।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।