37 साल के हुए खेसारी लाल यादव, देखें कैसे परिवार के साथ जश्न में डूबे है ‘बिहार के लाल’,

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ट्रेनिंग स्टार खेसारी लाल यादव 37 साल के हो गए हैं। खेसारी के जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में खेसारी लाल यादव अपने परिवार, करीबियों और कुछ दोस्तों के साथ फुल मस्ती मोड़ में जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव के इस स्पेशल दिन को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए सभी ने इसे बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया है।

Khesari Lal Yadav Birthday Celebration

37 साल के हुए भोजपुरी ट्रेंडिग स्टार खेसारी

खेसारी लाल यादव के जन्मदिन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में खेसारी लाल यादव अपने परिवार और करीबियों के साथ नजर आ रहे हैं। खेसारी के जन्मदिन की यह तस्वीरें बेहद खूबसूरत है। इसमें खेसारी कई अलग-अलग तरह के केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि खेसारी के जन्मदिन का यह जश्न कितना जबरदस्त होगा।

Khesari Lal Yadav Birthday Celebration

खेसारी लाल यादव आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में जिस मुकाम पर है, इसे तय करने के लिए उन्हें एक लंबे संघर्ष की जर्नी को तय करना पड़ा है। आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ट्रेंनिंग स्टार का टाइटल अपने नाम करने वाले खेसारी लाल यादव कभी दो वक्त की रोटी के भी मोहताज थे। आलम यह था कि उनकी पत्नी शादी के बाद 6 महीने तक एक ही साड़ी में गुजारा करती रही थी। खेसारी लाल यादव ने आर्थिक तंगी का वह दौर देखा है, जब उनके घर में इतने पैसे भी नहीं हुआ करते थे कि घर का गुजारा अच्छे से चल सके।

Khesari Lal Yadav Birthday Celebration

20 साल की छोटी उम्र में शादी के साथ पूरे घर का भार संभालने वाले खेसारी आज इंडस्ट्री के टॉपस्टार कहे जाते हैं। खेसारी लाल यादव ने अपने अभिनय के सफर के साथ आज वह मुकाम हासिल कर लिया है कि उनकी हर फिल्म, उनकी हर एल्बम, उनका हर गाना रिलीज के साथ ही सुपरहिट हो जाता है।

Khesari Lal Yadav Birthday Celebration

खेसारी लाल यादव आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक कामयाबी के उस रथ पर सवार हैं, जहां से अगर आप उनकी मेहनत की जर्नी देखे तो यह कामयाबी का सपना देखने वाले लाखों युवाओं को प्रेरित करती है।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।