यो यो हनी सिंह की नेटनर्थ उड़ा देगी होश, 3 करोड़ के बदले से लेकर आलीशान गाड़ियों तक, देखें

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 10 जून 2023, 10:37 अपराह्न

Yo Yo Honey Singh Net Worth: अपने गानों में हमेशा आलीशान और लग्जरी लाइफ़स्टाइल का लुत्फ उठाते नजर आने वाले रैपर यो यो हनी सिंह असल जिंदगी में भी काफी लैविश लाइफ स्टाइल जीते हैं। शोहरत के मामले में हनी सिंह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास दुनिया भर की कई लग्जरी गाड़ियां है, तो वही उनका आलीशान घर भी हर तरह की सुख सुविधा से लैस है। ऐसे में आइए हम आपको हिरदेश सिंह से यो यो हनी सिंह बने रैपर की कहानी के साथ-साथ उनकी नेटवर्थ और लाइफ स्टाइल के बारे में भी डिटेल में बताते हैं।

Yo Yo Honey Singh

हिरदेश सिंह से कैसे बने यो यो हनी सिंह

यो यो हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 को दिल्ली में हुआ था म्यूजिक इंडस्ट्री में लोग उन्हें यो यो हनी सिंह के नाम से ही जानते हैं भारत में रैप म्यूजिक को फ्रंटलाइन इंडस्ट्री में लाकर खड़ा करने वाले यो यो हनी सिंह ही है हिंदी गानों से लेकर पंजाबी गानों में अपने रेप का अनोखा तड़का लगाकर लोगों के दिलो-दिमाग पर छा जाने वाले यो यो हनी सिंह की पहचान देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है।

Yo Yo Honey Singh

40 की उम्र में पत्नी से यो यो हनी सिंह ने लिया तलाक

यो यो हनी सिंह ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरी है। बात 40 साल की उम्र में तलाक लेने वाले यो यो हनी सिंह की करे तो बता दें कि उनकी पहली पत्नी का नाम शालिनी तलवार था, जिनके साथ जहां उनकी लव केमिस्ट्री सुर्खियों में रही तो वही शादी के बाद तलाक ने भी कम हंगामा नहीं किया। हालाकि तलाक के बाद अब यो यो हनी सिंह को एक बार फिर प्यार हो गया है और वह इन दिनों मॉडल एक्ट्रेस टीना थडानी को डेट कर रहे हैं।

Yo Yo Honey Singh

हनी सिंह की नेटवर्थ

अपनी रील से लेकर रियल लाइफ तक में हनी सिंह बेहद आलीशान जिंदगी जीते हैं। शोहरत के मामले में हनी सिंह इंडस्ट्री के किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। हनी सिंह के पास करोड़ों की संपत्ति है और इसके अलावा उनके पास कई महंगी और बेहतरीन कारों का कलेक्शन भी है। बात हनी सिंह के प्रॉपर्टी कलेक्शन की करें तो बता दें कि उनके पास पंजाब, मुबंई, दिल्ली एनसीआर में काफी प्रॉपर्टी है। पंजाब में हनी सिंह उनका पैतृक घर है जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपए है। तो वहीं दिल्ली के पॉश इलाके में भी उनके पास बेहद आलीशान अपार्टमेंट है। इसके अलावा मुंबई में भी हनी के पास अच्छी खासी प्रॉपर्टी है।

Yo Yo Honey Singh

हनी सिंह का कार कलेक्शन

देश के मशहूर रैपर हनी सिंह के पास बहुत शानदार और महंगी गाड़ियां है। हनी सिंह के लग्जरी कारों के कलेक्शन में ऑडी क्यू 7, ऑडी आर 8, जैगुआर, बीएमडब्ल्यू और रोल्स रोयस फैंटम 2 जैसी कारें शामिल हैं। बता दे उनकी इन कारों की कीमत लगभग 1.2 करोड़ से 2 करोड़ रुपए तक है।

Yo Yo Honey Singh

हनी के पास है महंगी घड़ियों का कलेक्शन

यो यो हनी सिंह के पास महंगी गाड़ियों और आलीशान प्रॉपर्टी के अलावा कई इंटरनेशनल घड़ियों का कलेक्शन भी है। बता दे हनी सिंह के पास टोटल 1839 घड़ियां है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी इन घड़ियों के कनेक्शन की कीमत 88 लाख से 1 करोड़ रुपए के बीच है। बता दे हनी सिंह के पास एक Patek Philippe Nautilus लेबल की घड़ी भी है। इस घड़ी को रॉयल्टी के साथ जोड़ा जाता है। यह दुनिया के उन खास ब्रांडों में से एक है, जो सिर्फ शाही खानदान के लोग ही पहनते हैं। इस लिस्ट में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का नाम भी शामिल है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।