सुहागरात बाद शुरू हुई स्वरा भास्कर की शादी की तैयारियां, पति और दोस्त के साथ जम कर नाची दुल्हन

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 12 मार्च 2023, 11:37 पूर्वाह्न

Swara Bhasker Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। दरअसल स्वरा भास्कर ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड फहद अहमद संग कोर्ट मैरिज की थी। वही अब स्वरा और फहद हिंदू रीति रिवाज से दिल्ली में शादी करने जा रहा है। स्वरा भास्कर और फहद अहमद की शादी की तैयारियां उनके नाना नानी के घर पर शुरू हो गई है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो एक के बाद एक सामने आ रहे हैं।

शुरू हुए स्वरा भास्कर की शादी की रस्में

स्वरा की शादी की तस्वीरें जोरों शोरों से शुरु हो गई है, जिसका एक वीडियो उनके एक करीबी दोस्त फराज अंसारी ने अपने ऑफिशल टि्वटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में स्वरा भास्कर ढोल पर थिरकती और अपनी शादी की तैयारियों को लेकर बेहद एक्साइटेड नजर आ रही है। फ़राज़ ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- …और सेलिब्रेशन शुरू हुआ स्वरा और फहद की शादी का… शादी का ऑफिशल हैशटैग स्वादअनुसार है।

स्वारा और फहद की शादी को लेकर सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक उनकी शादी की रस्में शुरू हो गई है। प्री वेडिंग फंक्शन 12 मार्च से शुरू होंगे और 16 मार्च तक चलेंगे। इस कड़ी में मेहंदी, सन्डाउनर्स और संगीत समारोह से लेकर सभी फंक्शन मनाए जाएंगे। खास बात यह है कि स्वरा ने अपनी शादी में कर्नाटक संगीत को चुना है। इसके अलावा बुधवार को एक कव्वाली समारोह भी होगा। इसी के साथ दोनों सात फेरे लेंगे। बता दें कि दोनों की शादी का रिसेप्शन 16 मार्च को सबसे पहले दिल्ली में ही होगा।

ये बात बेहद हैरान करने वाली है कि स्वरा भास्कर के शादी के कार्ड पर फ्ंकशन और शादी की तारीख नहीं दी गई है। शादी में सिर्फ रिश्तेदारों और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक स्वरा की शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर, दिव्या दत्ता और फिल्म निर्माता फराज अंसारी के अलावा कुछ और करीबी लोग शामिल होंगे।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।