चौथी शादी कर महेश बाबू के भाई ने मचाया हंगामा, पहले से है 3 बच्चों के पिता, देखे तस्वीरें

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 10 मार्च 2023, 3:26 अपराह्न

Naresh Babu Wedding: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के भाई और साउथ अभिनेता नरेश बाबू ने साउथ एक्ट्रेस पवित्र लोकेश संग चौथी शादी कर ली है। नरेश बाबू की चौथी शादी की खबर ने साउथ इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। बता दे इसी साल की शुरुआत में कपल ने अपनी शादी का ऐलान किया था। वहीं अब दोनों ने शादी की तस्वीरें और वीडियो साझा कर सिनेमा जगत में हलचल मचा दी है। अब दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो देखने के बाद हर कोई दोनों को बधाइयां दे रहा है।

Naresh Babu And Pavitra Lokesh

नरेश बाबू ने की चौथी शादी

गौरतलब है कि नरेश बाबू और पवित्रा लोकेश ने इसी साल की शुरुआत में शादी का ऐलान किया था और तब से ही दोनों एक साथ लिव इन रिलेशनशिप में भी रहने लगे थे। वहीं अब दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो साझा कर यह बताया है कि उन्होंने अग्नि के सामने सात फेरे लेते हुए अपनी शादी को संपन्न कर लिया है और साथ ही नए जीवन की शुरुआत भी कर दी है।

Naresh Babu And Pavitra Lokesh

वायरल हुआ था दोनों का लिपलॉक किस वीडियो

इस साल की शुरुआत में नरेश बाबू और पवित्र लोकेश ने अपना एक रोमांटिक वीडियो साझा कर सभी को यह बताया था कि दोनों रिलेशनशिप में है और जल्द ही शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए जब उन्होंने इस वीडियो को साझा किया था। तो हर किसी ने दोनों के इस रोमांटिक अंदाज की ना सिर्फ तारीफ की, बल्कि रिलेशनशिप कन्फर्मेशन को लेकर बधाइयां भी दी।

Naresh Babu And Pavitra Lokesh

चौथी शादी को लेकर पहले से नाराज थी तीसरी पत्नी

नरेश बाबू और पवित्रा लोकेश की शादी से भले ही दोनों खुश हो, लेकिन इनके परिवारों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। नरेश बाबू की पत्नी ने पहले ही कहा था कि वह किसी भी कीमत पर नरेश बाबू की चौथी शादी नहीं होने देंगी। बता दे नरेश बाबू पहले से तीन बच्चों के पिता है। यही वजह थी कि उनकी पत्नी ने कहा था कि वह अपने बच्चों के पिता का साया उनसे कभी नहीं खोने देंगी।

Naresh Babu And Pavitra Lokesh

पहले से तीन शादियां कर चुके थे नरेश बाबू

नरेश बाबू पहले ही तीन शादियां कर चुके हैं। उनकी हर पत्नी के साथ उनका रिश्ता एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कारण ही टूटा है। तीन बार तलाक लेने के बाद अब नरेश बाबू ने कन्नड अभिनेत्री पवित्र लोकेश संग सात फेरे लिए हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

बता दे नरेश बाबू साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक अभिनेता, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर जाने पहचाने जाते हैं। 1970 में नरेश बाबू ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था और अब तक वह 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। हालांकि अपने फिल्मी करियर से ज्यादा सुर्खियां नरेश बाबू ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बटोरी है, जिसमें अब तक वह 3 शादियां कर चुके हैं और उनके 3 बच्चे भी हैं। वहीं अब नरेश बाबू ने चौथी शादी कर ली है।

Naresh Babu And Pavitra Lokesh

कौन है नरेश बाबू की तीन पत्नियां?

नरेश बाबू की पहली तीनों शादियों के बारे में बात करें तो बता दे कि उन्होंने पहली शादी कोरियोग्राफर शीनू की बेटी से की थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी रेखा शास्त्री से की और यह रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चला। इसके बाद नरेश बाबू की जिंदगी में राम्या की एंट्री हुई और कुछ समय एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने राम्या से शादी कर ली। राम्या से शादी के दौरान ही नरेश बाबू को चौथी बार प्यार हुआ और अब उन्होंने अपने इस चौथी प्यार पवित्र लोकेश संग सात फेरे लेकर इसे भी मुकम्मल कर लिया है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।