किन्नरों के साथ राज कपूर अलग अंदाज में खेलते थे होली, गुलाल-रंग और भांंग से मनता था जश्न, जाने वजह

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 07 मार्च 2023, 10:39 पूर्वाह्न

Bollywood Holi Celebration: बॉलीवुड इंडस्ट्री में होली सेलिब्रेशन काफी धूमधाम से मनाया जाता है। कपूर फैमिली का होली इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा मशहूर है। पृथ्वीराज कपूर के जमाने में तो होली खेलने की परंपरा कुछ इस अंदाज में शुरू की गई, जो आज भी कायम है। यही वजह है कि राज कपूर के जमाने में आर के स्टूडियो की होली का इंतजार इंडस्ट्री के सभी लोग बड़ी बेसब्री से किया करते थे। आज भले ही राज कपूर ना हो लेकिन आज भी आर के स्टूडियो में होली सेलिब्रेशन उतनी ही धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में आइए हम आपको आर के स्टूडियो के कुछ होली सेलिब्रेशन के मस्ती भरे किस्से सुनाते हैं और साथ ही कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी दिखाते हैं।

Holi Celebration 2023

आर के स्टूडियो में जश्न से खेली जाती है होली

राज कपूर अपने स्टूडियो में होली सेलिब्रेशन का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाते थे। इंडस्ट्री के सभी लोग वहां पर खूब मस्ती करते थे, जिसकी तस्वीरें भी खबरों के गलियारों में अगले दिन काफी सुर्खियां बटोरती नजर आती थी। ऐसे में इंडस्ट्री के लोगों के साथ होली सेलिब्रेशन के बाद राज कपूर शाम 4:00 बजे के लगभग आर के स्टूडियो में किन्नरों को खास मेहमान के तौर पर होली खेलने के लिए बुलाते थे। उनका ये नियम कुछ ऐसे शुरु हुआ, जो उनके जीते जी कभी नहीं टूटा।

Holi Celebration 2023

राज कपूर का नियम था कि वे हर साल की किन्नरों के साथ रंग और गुलाल की होली खेला करते थे। इस दौरान वह किन्नरों संग गाने-बजाने की महफिल भी सजाते थे और जमकर मस्ती करते थे। कहा जाता है कि राज कपूर किन्नरों पर बहुत भरोसा करते थे। वह अपनी अपकमिंग फिल्मों के गाने भी उनसे सुनते थे और जब किन्नरों की मंजूरी उस गाने को मिल जाती थी, तो वह उस गाने को अपनी फिल्म में जरूर रखते थे।

Holi Celebration 2023

किन्नरों की मंजूरी के बाद ही गाने को फिल्म में देते थे जगह

यह तो सभी जानते हैं कि राम तेरी गंगा मैली आर के स्टूडियो की सबसे चर्चित फिल्म है, लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि राज कपूर ने इस फिल्म के गाने सबसे पहले किन्नरों को सुनाये थे। किन्नरों की हरी झंडी मिलने के बाद ही उन्होंने इन गानों को फिल्म में जगह दी थी। इस दौरान किन्नरों ने एक गाने पर आपत्ति जताई थी, उन्हें वह गाना पसंद नहीं आया था। इसके बाद राज कपूर ने संगीतकार रविंद्र जैन को बुलाया और इसके बदले एक नया गाना बनाने को कहा।

Holi Celebration 2023

सुन साहिबा सुन को लेकर सच हुई किन्नरों की भविष्वाणी

किन्नरों के मना करने के बाद जो नया गाना बना वह सुन साहिबा सुन था। जब यह गाना बनकर तैयार हुआ और फिर से किन्नरों को सुनाया गया, तो उन्हें यह गाना बहुत पसंद आया। किन्नरों ने राज कपूर से कहा कि देख लेना यह गीत सालों साल तक चलेगा और उनकी बात सच हुई। सुन साहिबा सुन राम तेरी गंगा मैली का सबसे सुपरहिट गाना है। आलम यह है कि यह गाना आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा रहता है। इस फिल्म ने मंदाकिनी को रातों रात स्टार बना दिया था।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।