खेसारी के पास है इतना सारा सोना, खुद बेटी ने खोली थी पोल, सताने लगा इनकम टैक्स छापे का डर

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव टॉप गायक और टॉप अभिनेता के तौर पर जाने पहचाने जाते हैं। खेसारी लाल यादव को पसंद करने वाले उनके सभी फैंस जानते हैं कि उन्हें गोल्ड का बेहद शौक है। यही वजह है कि वह अक्सर गोल्ड से लदे हुए नजर आते हैं, लेकिन गोल्ड का यह शौक एक वक्त पर उनके लिए आफत बन गया था, जब उनकी बेटी कृति यादव ने उनकी पोल खोल दी थी और एक्टर को इनकम टैक्स का डर सताने लगा था। क्या है पूरा मामला…? आइए हम आपको डिटेल में बताते हैं।

Khesari Lal Yadav Daughter

लग्जरी लाइफ स्टाइल जीना पसंद करते है खेसारी लाल यादव

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ट्रेंडिग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि वह इंडस्ट्री के सबसे महंगे अभिनेता माने जाते हैं। खेसारी लाल यादव की पॉपुलैरिटी के साथ-साथ उनकी दौलत और शोहरत में भी तेजी से इजाफा हुआ है। ऐसे में वह बेहद लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीना पसंद करते हैं। बिहार से लेकर मुंबई तक खेसारी के पास कई आलीशान घर और कई लग्जरी गाड़ियां है।

Khesari Lal Yadav Daughter

कृति यादव ने खोली पापा खेसारी यादव की पोल

खेसारी लाल यादव की लग्जरी लाइफ किसी से छुपी नहीं है। ठीक उसी तरह उनके बदन पर लगा सोना भी हर किसी को नजर आता है। अक्सर खेसारी के गले में भारी-भारी चैन और उनके हाथ में बड़ा भारी सा ब्रेसलेट दिखाई देता है। एक बार खुद उनकी बेटी ने पापा के पास जमा सोने की पोल खोल दी थी, जिसे सुनने के बाद खुद खेसारी भी भौच्चके रह गए थे और इसी के साथ उन्हें इनकम टैक्स के छापे का डर भी सताने लगा था।

Khesari Lal Yadav Daughter

दरअसल एक इंटरव्यू में खेसारी लाल यादव की बेटी कृति यादव से पूछा गया था कि उनके पापा गोल्ड पहनने के इतने शौकीन है, वह इतना सारा गोल्ड लाते कहां से हैं? तो इस दौरान उनकी बेटी ने बताया कि पापा खरीद कर लाते हैं। बेटी कि इन बातों को सुनने के बाद खेसारी हैरान हो गए और बाद में सफाई देते नजर आए कि बेटी खरीदते थोड़ी है, यह तो पापा को गिफ्ट में मिलता है। इसके बाद बेटी भी पापा के सुर में सुर मिलाती नजर आती है।

Khesari Lal Yadav Daughter

बाद में खेसारी बेटी की इन बातों पर मजाकिया अंदाज में यह कहते हैं कि यह तो इनकम टैक्स का छापा पड़वा कर मानेगी। खेसारी लाल यादव अपनी बेटे कृति से बेहद प्यार करते हैं, जिसकी झलक उनके द्वारा शेयर की गई हर तस्वीर में भी नजर आती है। बता दे बाप-बेटी की ये जोड़ी एक फिल्म में भी एक साथ नजर आ चुकी है। खेसारी लाल यादव की बेटी ने 7 साल की उम्र में ही इंडस्ट्री में डेब्यू कर दिया था। इस दौरान कृति अपने पापा की फिल्म ‘दुल्हनिया गंगा पार के’ में बतौर बाल कलाकार नजर आई थी।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।