पत्नी के बाद सगे भाई ने भी नवाजुद्दीन की खोली पोल, भाभी आलिया को लेकर खोले कई राज

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 28 फरवरी 2023, 2:26 अपराह्न

Nawazuddin Siddiqui Brother Shamas Big Statement: नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे बेहतरीन और टैलेंटेड एक्टर माना जाता है। नवाजुद्दीन ने अपने टैलेंट के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरी है। हाल फिलहाल नवाजुद्दीन सिद्दीकी का घरेलू विवाद ‘गॉसिप ऑफ द टाउन’ बना हुआ है। नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही आलिया ने नवाजुद्दीन के परिवार पर भी उन्हें मारने-पीटने और घरेलू हिंसा जैसे कई आरोप लगाते हुए कोर्ट में केस दर्ज किया है। लगातार विवादों में घिरते नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुसीबतें और भी बढ़ने वाली है, क्योंकि अब उनके भाई शमास सिद्दीकी ने भी उनकी पोल-पट्टी खोलते हुए कई चौका देने वाले खुलासे किए हैं।

Nawazuddin Siddiqui And Aaliya Siddiqui

बढ़ने वाली है नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुश्किलें

हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शमास सिद्धकी ने आलिया और नवाज के विवाद को लेकर कई चौका देने वाले खुलासे किए। हैरान करने वाली बात यह थी कि इस दौरान शमास सिद्धकी पूरे विवाद में आलिया यानी अपनी भाभी के पक्ष में नजर आए। इसी दौरान शमास ने बताया कि उनके भाई नवाजुद्दीन सिद्दीकी से शादी करने से पहले भी आलिया उनकी दोस्ती थी। आलिया ने शादी के बाद से काफी कुछ सहा है, लेकिन उम्र के साथ सहनशीलता का स्तर कम हो गया है।

आलिया ने बहुत कुछ बर्दाश किया- शमास सिद्दीकी

एक महिला के रूप में आलिया बहुत कुछ बर्दाश्त कर चुकी है। मैंने 2020 में नवाज के साथ काम करना बंद कर दिया था। कुछ महीनों बाद उनके बीच में बातें पब्लिकली हो गई थी। मैं बहुत संभाल के रखता था हर बात को… मेरे जाने के बाद दूसरे नॉन डिजर्विंग लोग उनके साथ जुड़ गए, तो मुझे लगता है कि यह नहीं जानते थे कि इंडस्ट्री में एक सेलिब्रिटी बनने के बाद आपकी जिंदगी बहुत बदल जाती है।

Nawazuddin Siddiqui And Aaliya Siddiqui

नवाज ने सगे भाई शमास को भी दिया धोखा

इसके साथ ही जब शमास सिद्दीकी से नवाज के साथ काम बंद करने को लेकर सवाल किया गया, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा मैंने बहुत टीवी किया था और एक या दो शो का निर्देशन भी कर चुका हूं। नवाज ने फिर मुझे उनके साथ शामिल होने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वह ऐसे लोगों का साथ चाहते हैं, जो उनके अपने हो। साल 2019 में मेरी फिल्म बोले चूड़ियां रिलीज के लिए आई। सच कहूं तो मैं नवाज को फिल्म में नहीं लेना चाहता था। मुझे लगा कि हमारी पर्सनल इक्वेशन खराब हो सकती है। हालांकि मेकर्स के जोर देने के बाद मैंने नवाज को कास्ट किया। जब फिल्म में एडिटिंग और पैचवर्क की जरूरत पड़ी तो नवाज ने अचानक निर्माताओं से कहा कि वह तब तक काम नहीं करेंगे, जब तक कि उन्हें फिल्म से जुड़े सभी बकाया राशि का भुगतान नहीं मिल जाता।

नवाज की सारी बातें सुनने के बाद मुझे बहुत हैरानी हुई कि नवाज ने मेरी फिल्म के साथ ऐसा किया। वह मेरा सपोर्ट नहीं कर रहा था। फिल्म रुक गई और मैंने उसे बहुत कुछ दिया। 46 साल की उम्र तक मेरी पर्सनल लाइफ भी नहीं थी। हमारे बीच मनमुटाव आ गया और बात इस कदर खराब हो गई थी कि उन्होंने मेरी बेटी को भी परिवार वालों को देखने से मना कर दिया था।

Nawazuddin Siddiqui And Aaliya Siddiqui

नवाज की मां ने आलिया के बेटे को कहा- नाजायज

इस दौरान मीडिया ने जब शमास से नवाज़ुद्दीन सिद्धकी की मां और उनकी पत्नी आलिया के बीच हुए उस विवाद को लेकर सवाल किया, जिसमें उनकी मां ने आलिया के बेटे को नाजायज बताया था। तो इस बार शमास ने कहा कि लोग अपने आसपास के माहौल के अनुसार ही बातें करते हैं। मेरी मां ने गुस्से में यह बात कही होगी। जहां तक नवाज की बात है तो उन्होंने अपनी बेटे से इंनकार नहीं किया है,

नवाज ने कोर्ट में जमा किये झूठे तलाक के कागज

शमास ने तलाक के कागजों को लकेर कहा- मैं वास्तव में नहीं जानता कि ऐसे कौन से तलाक के कागजात है जो नवाज ने अदालत में जमा किए ।हैं कोर्ट इस पर फैसला करेगा, क्योंकि आलिया का यही कहना है कि उन्होंने इस तरह के किसी भी पेपर पर साइन नहीं किया है। ऐसे में उन्हें इन कागजातों को कोर्ट में चुनौती देनी चाहिए।

इस दौरान शमास ने नवाज के फर्जीवाड़े का भी खुलासा किया और कहा कि मैंने एक गिफ्ट डीड भी देखी है, जिसमें नवाज़ुद्दीन सिद्धकी ने अपना बंगला हमारी मां को गिफ्ट कर दिया है। उस डीड पर 19 जुलाई की तारीख लिखी है और स्टांप पेपर पर खरीदने की तारीख 25 जुलाई है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस कागज को नोटरी भी कराया गया है। गिफ्ट डीड को नोटरीकृत नहीं किया जाता है। उन्हें ऑफिशियल ही रजिस्टर माना जाता है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे दिखते हैं वह वैसे बिल्कुल भी नहीं है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।