Pawan Singh Holi Song: पवन सिंह को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का पावरस्टार कहा जाता है। ऐसे में पवन सिंह की फिल्मों और उनके गानों से जुड़ी हर दिन कोई न कोई खबर टॉप ट्रेंड का हिस्सा बनती है। हाल फिलहाल पवन सिंह का नया भोजपुरी होली गाना सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक धमाल मचा रहा है। होली के त्यौहार से पहले ही पवन सिंह के कई नए होली गाने रिलीज हो रहे हैं, जिनमें से एक गाना हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गावे के बोल ठोपे-ठोपे है, जो रिलीज के बाद से ही धमाल मचा रहा है।
होली शूट के दौरान एक्टरेस संग रोमांस फरमाने लगे पवन सिंह
पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का किंग कहा जाता है। यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग भी लाखों करोड़ों में है। पवन सिंह ने होली से पहले ही अपने फैंस को कई नए गानों का तोहफा दिया है। इस कड़ी में हाल ही में उनका गाना ठोपे-ठोपे रिलीज हुआ है। इस गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी अदाकारा श्वेता महारा होली खेलती और खुलेआम रोमांस फरमाती नजर आ रही है।
पवन और श्वेता होली की मस्ती के दौरान इतने ज्यादा रोमांटिक हो गए हैं कि दोनों का यह वीडियो यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया तक धमाल मचा रहा है। होली के इस गाने में पवन सिंह श्वेता महारा को जमकर अपने रंगों में रंगते और उनके साथ कैमरे के सामने ही रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं।
10 मिलियन लोगों ने देखी पवन-श्वेता की सिजलिंग केमिस्ट्री
पवन सिंह और श्वेता के रोमांस ने फैंस की धड़कनों को बढ़ा दिया है। दोनों की बोल्ड सिजलिंग केमिस्ट्री को फैंस भी बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि ठोपे-ठोपे गाने ने रिलीज के बाद व्यूज के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। बता दे ये गाना अब तक 10 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।