कियारा आडवाणी की शादी में ‘बॉयफ्रेंड’ ने किया था धमाल, शाहिद की पत्नी मीरा ने तस्वीरें शेयर कर किया खुलासा

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 21 फरवरी 2023, 5:07 अपराह्न

Kiara Advani And Sidharth Malhotra: बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक और मशहूर जोड़ी फाइनली 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लेते हुए अपने नए सफर की शुरुआत की है। बता दे सिद्धार्थ और कियारा की शादी में करण जौहर, ईशा अंबानी से लेकर उनके ऑनस्क्रीन ब्वॉयफ्रेंड कबीर सिंह उर्फ शाहिद कपूर भी अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ शामिल हुए थे। जहां उन्होंने अपनी एक्स ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड की शादी में काफी मस्ती धमाल किया है, जिसकी तस्वीरें हाल ही में शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है।

Kiara Advani And Sidharth Malhotra

शाहिद कपूर ने की कियारा की शादी में जमकर मस्ती

मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने हर दिन को सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा भी करती है। हाल ही में मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर एक बेहद खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में मीरा मेहंदी लगवाती हुई नजर आ रही है। बता दे यह तस्वीर सूर्यगढ़ पैलेस के लॉन की है, जहां मीरा सोफे पर बैठी हुई है और शाहिद उनके बगल में खड़े उनका हाथ पकड़े हुए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)

फैंस ने की जमकर तारीफ

अपनी ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड कियारा आडवाणी की शादी में पहुंचे शाहिद कपूर पत्नी के साथ भरपूर रोमांस करते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए मीरा राजपूत ने कैप्शन में- हाय… लिखा है और साथ ही रेड हार्ट इमोजी को अटैच किया है। मीरा राजपूत और शाहिद कपूर की यह रोमांटिक क्यूट बॉन्डिंग उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रही है। यही वजह है कि कमेंट सेक्शन में इस जोड़ी को कंप्लीमेंट देने वालों की भरमार लगी हुई है।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की इस तस्वीर पर फैंस ने भरमार कमेंट किए हैं। इस दौरान कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा- गॉर्जियस कपल… तो एक ने कहा- परफेक्ट क्लिक…। ऐसे में ऑल ओवर कमेंट सेक्शन में सभी लोगों ने मीरा राजपूत और शाहिद कपूर कि इस रोमांटिक क्यूट तस्वीर की तारीफ ही की है।

‘फर्जी’ सीरीज से किया वेब वर्ल्ड में डेब्यू

बात शाहिद कपूर के वर्क फ्रंट की करें तो बता दें कि हाल ही में शाहिद कपूर की वेब सीरीज ‘फर्जी’ रिलीज हुई है। बता दे वेब वर्ल्ड में यह शाहिद कपूर की डेब्यू वेब सीरीज है। इस सीरीज में उनके साथ साउथ सुपरस्टार विजय सेतूपति भी नजर आने वाले हैं। यह एक डार्क कॉमेडी वेब सीरीज है। वही शाहिद की अगली अपकमिंग फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ भी पूरी तरह से तैयार हो गई है। हालांकि इसकी रिलीज डेट को लेकर अब तक कोई घोषणा नहीं की गई है

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।