‘कच्चा बादाम’ से फेमस हुई अंजलि अरोड़ा की नेटवर्थ उड़ा देगी होश, MMS कांड से बटोरी सुर्खियां

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 21 फरवरी 2023, 9:06 अपराह्न

Anjali Arora Net Worth: ‘कच्चा बदाम’ गाने से रातों-रात फेमस होने वाली अंजलि अरोड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। 21 साल की उम्र में अंजलि अरोड़ा ने चंद सेकंड के एक वीडियो से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था और रातों-रात फेमस हो गई थी। इस चंद सेकंड के वीडियो से अंजलि अरोड़ा की किस्मत इतनी चमक गई है कि वह करोड़ों की मालिक बन गई है। ऐसे में आइए हम आपको बताएं कि अंजलि अरोड़ा की नेटवर्थ क्या है और कैसा है अंजलि अरोड़ा का लाइफस्टाइल?

Anjali Arora

कंगना के कंट्रोवर्शियल शो से मिली पहचान

अंजलि अरोड़ा ने कंगना रनौत और एकता कपूर के कंट्रोवर्शियल रियालिटी शो लॉकअप के जरिए लगभग देश के हर घर में अपनी पहचान बना ली है। आज लोग अंजलि अरोड़ा को कच्चा बादाम फेम गर्ल के नाम से ही बुलाते हैं। अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। बता दे अंजली के इंस्टाग्राम पर 11.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है।

Anjali Arora

आज अंजलि अरोड़ा एक सोशल मीडिया स्टार होने के साथ-साथ एक फेमस मॉडल और एक्ट्रेस भी बन चुकी है। अंजलि ने सुपना, टेंपरेरी प्यार, तेरी बर्गी, आशिक पुराना, पोने 12, सैयां दिल में आना रे जैसी कई म्यूजिक वीडियो में काम भी किया है।

Anjali Arora

अंजलि अरोड़ा की नेटवर्थ कितनी है?

ऐसे में बात अंजलि अरोड़ा की नेटवर्थ की करें तो बता दें कि आज अंजलि तीन करोड़ की मालकिन है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अंजलि हर महीने 3 लाख से ज्यादा की कमाई करती है। बता दे अंजलि अरोड़ा अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए वह 50 हजार से 3 लाख रुपए तक की कमाई करते हैं। अंजलि अरोड़ा ने कंगना रनौत के लॉकअप शो के लिए करीब 3 से 4 लाख रुपए हर सप्ताह के हिसाब से फीस ली थी।

Anjali Arora

बॉयफ्रेंड के साथ घूमना पसंद करती है अंजली अरोड़ा

अंजलि अरोड़ा को घूमने फिरने और एडवेंचर करने का बेहद शौक है। यही वजह है कि अंजलि अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड आकाश सनसंवाल के साथ अक्सर अपने घूमने-फिरने की तस्वीरों को सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा करती है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।