Pawan Singh Village Inside Photos: भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टरों में से एक है। पवन सिंह ने 11 साल की उम्र में पहला म्यूजिक एल्बम रिलीज किया था और अपने पहले ही गाने से उन्होंने लोगों के बीच अपनी पहचान बनाना शुरू कर दिया था। पवन सिंह ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह 7 साल की उम्र से ही गायकी करने लगे थे। ऐसे में भले ही आज पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करते हो, लेकिन गांव में उनका रहन-सहन आज भी पुराने दिनों की तरह ही बेहद सादा है।
बिहार के आरा में है पवन का पुश्तैनी घर
पवन सिंह बिहार के आरा के रहने वाले हैं। उनका पैतृक आवास भी इसी गांव में है, जिसे उन्होंने बेहद खूबसूरत और सादे तरीके से बनवाया है। पवन सिंह के पैतृक आवास में उनका परिवार एक साथ रहता है। इस घर की तस्वीरें देख आप भी समझ जाएंगे कि इसे कितने सादे अंदाज में गांव के रहन-सहन को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
‘लॉलीपॉप लागेलू’ गानें से चमकी किस्मत
पवन सिंह ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो उनके परिवार के पास ज्यादा पैसे नहीं थे। ऐसे में पवन सिंह ने अपनी गायकी के सफर के बाद अपने एक्टिंग के सफर को लेकर पहले ही पूरी प्लानिंग कर ली थी। पवन सिंह की किस्मत भोजपुरी इंडस्ट्री के मंच पर उस वक्त चमकी जब उनका गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ रिलीज हुआ। इस गाने ने उनकी जिंदगी पूरी तरह पलट कर रख दी।
करोड़ों के मालिक है पवन सिंह
इस भोजपुरी गाने के साथ शुरू हुआ पवन सिंह के स्टारडम का सफर आज भी जारी है। आलम यह है कि आज पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे अभिनेता माने जाते हैं। पवन सिंह के पास आज करोड़ों की संपत्ति है। उनके पास कई लग्जरी कारें भी हैं।
बिहार से लेकर मुंबई तक उनके पास कई आलीशान फ्लैट भी है, लेकिन इन सबके बावजूद भी उनका गांव वाला घर आज भी उतनी ही सादे अंदाज में बना हुआ है। इस घर में पवन सिंह का बचपन बीता था।
पहली फिल्म से छा गए थे पवन सिंह
पवन सिंह अपने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि उन्होंने गायकी के गुर अपने चाचा से सीखे हैं। 1986 में जन्मे पवन सिंह आज भी जब गांव आते हैं, तो अपने पूरे परिवार से मिलते हैं और उनके साथ क्वालिटी टाइम भी स्पेंड करते हैं।
पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 11 साल की उम्र में ‘ओढनिया वाली’ म्यूजिक एल्बम से की थी। उनकी ये एल्बम साल 1997 में रिलीज हुई थी। इसके बाद पवन सिंह ने साल 2004 में ‘रंगली चुनरिया तोहरे नाम की’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा और आज वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाते हैं।