Alia Bhatt’s Transformation Photos Viral: बॉलीवुड की ‘सुपर क्यूट अभिनेत्री’ का टाइटल अपने नाम करने वाली आलिया भट्ट डिलीवरी के बाद एक बार फिर से अपने सुपर हॉट अवतार में लौट आई है। मेटरनिटी लीव के बाद आलिया भट्ट जल्द ही काम पर भी वापसी करने वाली है। बता दे आलिया भट्ट ने बीते साल 6 नवंबर 2022 को अपनी बेटी राहा को जन्म दिया था। प्रेगनेंसी के 4 महीने बाद ही आलिया भट्ट अपने पुराने अवतार में लौट आई हैं।
पोस्ट प्रेगनेंसी ट्रांसफॉर्मेशन ने लोगों को चौकाया
आलिया भट्ट के पोस्ट प्रेगनेंसी ट्रांसफॉर्मेशन ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। लोग खुद को यह सवाल पूछने से रोक नहीं पा रहे कि आखिर कैसे 4 महीने में ही आलिया वापस इतनी स्लिम हो गई है। वहीं उनके चेहरे का ग्लो भी लोगों को काफी हैरान कर रहा है। आलिया का ये वीडियो देखकर ये तो साफ है कि वह जल्द ही शूट पर वापसी करनी है।
View this post on Instagram
आलिया भट्ट का एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आलिया भट्ट जिम आउटफिट में नजर आ रही है। इस वीडियो में आलिया का ट्रांसफॉरमेशन देख लोग न सिर्फ हैरान हो रहे हैं, बल्कि उनका ट्रांसफॉर्मेशन चर्चा का विषय भी बन गया है। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के लेटेस्ट पोस्ट की झलकियां लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर रही है कि आखिर कैसे आलिया डिलीवरी के 4 महीने बाद ही अपने पुराने लुक में वापस लौट आई हैं। कमेंट सेक्शन में इस सवाल को अलग-अलग अंदाज से पूछने वालों की भरमार लगी हुई है।
पटाका गर्ल आलिया भट्ट के इस लेटेस्ट वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- यह खुद अभी बच्ची है और इसकी एक बच्ची भी हो गई… तो वहीं एक ने कहा- अरे यह तो मां से फिर बच्ची बन गई… डिलीवरी के 4 महीने बाद ही यह ट्रांसफॉरमेशन बेहद शानदार है। बता दे आलिया भट्ट एक फिटनेस फ्रीक है। वह अपनी सेहत और अपने खानपान का खास तौर पर ख्याल रखती है।