Pawan Singh Holi: जबरदस्ती पवन सिंह ने एक्ट्रेस को लगाया गुलाल, फिर मच गया बवाल, देखें VIDEO

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 18 फरवरी 2023, 4:15 अपराह्न

Pawan Singh Holi Song: होली का त्यौहार आने वाला है, ऐसे में होली से पहले ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक कई नए होली स्पेशल सॉन्ग रिलीज हो रहे हैं। इस कड़ी में हाल ही में पवन सिंह ने अपना नया होली गाना रिलीज किया है, जो रिलीज के बाद से ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में पवन सिंह भोजपुरी अदाकारा डिंपल सिंह के साथ मस्ती करते, उन्हें जबरदस्ती रंग लगाते और उनके साथ रोमांस फरमाते नजर आ रहे हैं।

Pawan Singh

पवन सिंह के रंग में रंगी डिंपल सिंह

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का होली सॉन्ग ‘असो के डललका’ शुक्रवार को यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। एक दिन में इस गाने ने 1.57 मिलियन व्यूज के आंकड़े को पार कर लिया है। इस गाने में पवन सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह के साथ रोमांस फरमाते और उन्हें अपने रंग में रंगते नजर आ रहे हैं। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है। पूरे गाने में डिंपल और पवन जमकर गुलाल खेलते और होली का त्यौहार मनाते नजर आ रहे हैं।

डिपंल के नखरों ने जीता फैंस का दिल

इस गाने में पवन सिंह की होली मस्ती और डिंपल सिंह के नाज-नखरों का दिल फैंस ने जीत लिया है।। फैंस इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं यह बात तो सभी जानते हैं कि पवन सिंह की फैन फॉलोइंग भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काफी ज्यादा है। ऐसे में उनकी फिल्मों और उनके गानों का फैंस को हमेशा बेसब्री से इंतजार रहता है। यही वजह है कि यह गाना जैसे ही रिलीज हुआ इसने एक मिलियन के व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया।

Pawan Singh

बात इस गाने की पूरी कास्ट की करें तो बता दें कि इस गाने में जहां पवन सिंह और डिंपल सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए हैं, तो वहीं इस गाने के लिरिक्स सोनू सरगम ने लिखे हैं और इसे म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। जबकि इसकी कोरियोग्राफी बॉबी जैकसन ने की है। फिलहाल पवन सिंह का ये होली गाना यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।