Bigg Boss 16 Winner: लीक हुआ Bigg Boss 16 के फाइनलिस्ट का नाम, ये कंटेस्टेंट होगा Winner!

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 12 फरवरी 2023, 11:30 पूर्वाह्न

Bigg Boss 16 Winner Name: बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले 12 फरवरी यानी आज है। ग्रैंड फिनाले के साथ ही आज बिग बॉस के 16वें सीजन को भी फाइनली अपना विनर मिल जाएगा। शो के विनर के नाम के खुलासे से पहले सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसके साथ ही यह दावा किया जा रहा है कि इस सीजन की ट्रॉफी प्रियंका चहर चौधरी अपने घर ले जा रही है। इस दावे के साथ जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसे लेकर ट्विटर पर हंगामा भी मच गया है।

Bigg Boss 16 Winner

सोशल मीडिया पर वायरल हुई बिग बॉस के विनर की तस्वीर!

ट्विटर पर इस समय जो तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है उसमें बिग बॉस 16 को होस्ट कर रहे सलमान खान विनर के नाम की घोषणा करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान फोटो में उनके साथ दो लोग खड़े हैं, एक तरफ शिव ठाकरे और दूसरी तरफ प्रियंका चहर चौधरी है। इस फोटो को देखकर यह साफ लग रहा है कि यह ग्रैंड फिनाले के विनर अनाउंसमेंट मूमेंट की तस्वीर है। फोटो में सलमान खान ने प्रियंका चहर चौधरी का नाम बतौर विनर के तौर पर ऊपर उठा रखा है। इस तस्वीर के वायरल होने के साथ ही यह दावा किया जा रहा है कि प्रियंका ने बिग बॉस के 16वें सीजन की ट्रॉफी और प्राइज मनी दोनों को जीत लिया है।

लगातार दूसरी बार बिग बॉस की ट्रॉफी जीतेगी लड़की?

इस तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि प्रियंका चहर चौधरी के विजेता होने के साथ ही बिग बॉस एक बार फिर अपनी हिस्ट्री को रिपीट करेगा। बिग बॉस 16 का सीजन पिछले सीजन की तरह ही एक लड़की जीत कर ले जाएगी। हालांकि सोशल मीडिया पर हो रहे यह दावे कितने सच्चे हैं इस बात का खुलासा तो आज रात ही होगा, जब खुद सलमान खान बिग बॉस के विनर के नाम का खुलासा करेंगे।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।