Shatrughan Sinha And Poonam Sinha Love Story: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है… इस कड़ी में 7 फरवरी से शुरू हुए वेलेंटाइन वीक में रोज डे के बाद आज प्रपोज डे है। ऐसे में आज हम आपको प्रपोज डे के मौके पर बिहार की राजनीति से लेकर बॉलीवुड के गलियारों तक धमाल मचाने वाले बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की लव स्टोरी बताते हैं और साथ ही वह दिलचस्प किस्सा भी बताते हैं, जब शत्रुघ्न सिन्हा ने बेहद अनोखे अंदाज में पूनम को प्रपोज किया था।
बेहद दिलचस्प है शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम की लव स्टोरी
बिहार के शॉटगन अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक सफल अभिनेता होने के साथ-साथ आज राजनीति के दुनिया के सक्रिय राजनेता भी है। शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरी है। शत्रुघन सिन्हा की दमदार आवाज ही उनकी सबसे बड़ी खासियत है। शत्रुघ्न सिन्हा का ‘खामोश’ डायलॉग बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी फेमस है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा जो सबको खामोश करते हैं, वह खुद अपनी सांस के आगे खामोश हो जाते हैं। अपनी सास के आगे उनकी बोलती बंद हो जाती है।
पूनम का हाथ मांगने जब शत्रुघ्न सिन्हा उनकी मां यानी अपनी सांस के सामने गए थे, तो वह काफी देर तक कुछ भी बोल नहीं पाए थे। वह काफी देर तक खामोश बैठे रहे थे। यह किस्सा खुद उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान सुनाया था।
बेहद अनोखे अंदाज में शत्रुघ्न ने पूनम को किया था प्रपोज
शत्रुघ्न सिन्हा का फिल्मी करियर काफी दमदार रहा है। फिल्मों में काम करने के दौरान ही उनकी मुलाकात पूर्व मिस यंग इंडिया रह चुकी पूनम चंडीरमानी से हुई थी। पूनम भी एक्टिंग की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाना चाहती थी। ऐसे में उन्होंने चंद फिल्मों में काम भी किया। शत्रुघ्न सिन्हा पहली ही मुलाकात में पूनम को दिल दे बैठे थे। पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच और भी कई मुलाकाते हुई और धीरे-धीरे यह मुलाकाते प्यार में बदल गई। ऐसे में एक बार पूनम और शत्रुघ्न सिन्हा ट्रेन से कहीं घूमने जा रहे थे और अपने इसी सफर के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम को प्रपोज किया था।
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने प्रपोज डे का किस्सा खुद अपने एक इंटरव्यू में सुनाया था, जहां उन्होंने बताया था कि उन्होंने कितने अनोखे अंदाज में चलती हुई ट्रेन में एक पेपर पर फिल्म पाकीजा का फेमस डायलॉग लिख कर पूनम को प्रपोज किया था। शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि इस दौरान उन्होंने पाकीजा फिल्म के फेमस डायलॉग…अपने पांव जमीन पर मत रखिएगा… लिखकर घुटनों पर बैठ गए थे और यह खत देकर उन्होंने पूनम को प्रपोज किया था। इसको पढ़ने के बाद पहले पूनम मुस्कुराई थी और इसके बाद उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया था।
काले रंग के कारण भड़क गई थी पूनम की मां
शत्रुघ्न सिन्हा ने जब अपने बड़े भाई राम के आगे पूनम से शादी करने की इच्छा जाहिर की, तो वह अपने छोटे भाई का रिश्ता लेकर पूनम की मां से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान जैसे ही उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के लिए पूनम का हाथ मांगा, तो यह सुनते ही पूनम की मां भड़क गई और उन्होंने कहा- मेरी बेटी दूध जैसी गोरी है और कहां वह लड़का… वह भी चोर की एक्टिंग करता है। वह मेरी बेटी से शादी कैसे कर सकता है… लेकिन बाद में पूनम और शत्रुघ्न सिन्हा ने उनकी मां को इस रिश्ते के लिए मना ही लिया और दोनों साल 1980 में शादी के बंधन में बंध गए।