Manoj Tiwari Second Wife: मनोज बाजपाई भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता होने के साथ-साथ एक राजनेता भी है। मनोज बाजपेई को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता, मशहूर गायक के तौर पर दुनिया भर में लोग जानते हैं। आज भले ही मनोज बाजपाई फिल्मी पर्दे पर अपने अभिनय का जलवा दिखाते नजर ना आते हो, लेकिन आज भी उनकी फिल्में और उनके गाने इंडस्ट्री में धमाल मचाते हैं। यह बात अलग है कि मनोज बाजपाई ने अपने काम से ज्यादा सुर्खियां अपनी निजी जिंदगी को लेकर बटोरी है।
दो शादी कर चुके है मनोज तिवारी
मनोज बाजपाई की पहली शादी साल 2002 में रानी तिवारी से हुई थी। मनोज तिवारी और रानी तिवारी का यह रिश्ता 12 सालों तक चला और उसके बाद दोनों आपसी रजामंदी से अलग हो गए। रानी से तलाक लेने के बाद मनोज बाजपाई ने दूसरी शादी काफी गुपचुप तरीके से की। शादी के कुछ महीने बाद ही जब उनकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया, तो इस बात का खुलासा हुआ कि सुरभि तिवारी और मनोज बाजपाई की शादी उनके प्रेग्नेंट होने के बाद हुई थी।
मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी के अफेयर के किस्से
जानकारी के मुताबिक मनोज तिवारी की पहली पत्नी के साथ शादी के 12 साल बाद उनका रिश्ता टूटने की वजह श्वेता तिवारी थी। दरअसल बिग बॉस के सीजन 4 में मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी दोनों एक साथ नजर आए थे। शो के दौरान ही दोनों के बीच करिबियां बढ़ने लगी थी और दोनों के बीच बढ़ती यही नज़दीकियां उनकी पत्नी के साथ उनके रिश्ता टूटने की वजह भी बनीं। बता दे श्वेता तिवारी और मनोज तिवारी एक साथ कई फिल्मों में काम भी कर चुके हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी एक-दूसरे के साथ रिश्ते को कुबूल नहीं किया है और इन्हें महज अफवाह बताया है।
मनोज तिवारी की दूसरी शादी के खुलासे ने सभी को चौंकाया
इसके बाद मनोज तिवारी ने काफी लंबे समय बाद दूसरी शादी की। दरअसल मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी की एक बेटी भी है, जिसका नाम ऋति तिवारी है। मनोज तिवारी ने कोरोना काल के दौरान दूसरी शादी की थी। इस दौरान उनके अचानक दूसरी शादी करने की वजह का खुलासा तब हुआ जब उनकी पत्नी शादी के कुछ महीने बाद ही एक बेटी को जन्म दिया। इस दौरान खबरों के गलियारों में यह खबर काफी तूल पकड़ती नजर आई थी कि सुरभि के प्रेग्नेंट होने के बाद मनोज तिवारी ने दूसरी शादी की थी।
दूसरी शादी से हुई दो बेटियां
यह तो सभी जानते हैं कि मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी की एक बेटी है, तो वहीं अब मनोज तिवारी की दूसरी शादी के बाद भी दो बेटियों का जन्म हो चुका है। उनकी दूसरी शादी सुरभि तिवारी से हुई थी। अपने दूसरी शादी के फैसले को लेकर मनोज तिवारी ने बताया था कि उन्होंने अपनी बड़ी बेटी के कहने पर ही दूसरी शादी करने का फैसला किया था।
आज मनोज तिवारी की तीन बेटियां हैं और वह दो शादी कर चुके हैं। वहीं इन दिनों मनोज तिवारी अपने एक्टिंग और सिंगिंग करियर से परे अपनी राजनीतिक कैरियर को लेकर लगातार सुर्खियों में छाये हुए है।