Deepika Padukone Sister: रणवीर सिंह (Ranbir Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते हैं। दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे फेमस और फेवरेट जोड़ियों में से एक है। दीपिका पादुकोण को जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री की डीवा क्वीन कहा जाता है, तो वहीं रणवीर सिंह भी इंडस्ट्री के सबसे महंगे और सबसे चर्चित एक्टरों में से एक है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि दीपिका पादुकोण की बहन यानी रणवीर सिंह की साली अनीषा पादुकोण (Ranbir Singh Sister In Law Anisha Padukone) कौन है? बता दें कि खूबसूरती और ग्लैमर के मामले में अनीषा अपनी बहन दीपिका से कम नहीं है।

कौन है रणबीर सिंह की साली अनीषा पादुकोण
दीपिका पादुकोण की बहन का नाम अनीशा पादुकोण है। अनीषा पादुकोण खूबसूरती के मामले में दीपिका पादुकोण से कम नहीं है। दीपिका की छोटी बहन और रणवीर सिंह की साली अनीषा पादुकोण एक फेमस गोल्फ प्लेयर है। बता दे दीपिका पादुकोण और अनीषा पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण भी एक फेमस बैडमिंटन चुके हैं।

क्या करती है रणबीर की साली अनीषा पादुकोण?
प्रकाश पादुकोण और उज्जला पादुकोण के दो बच्चे हैं, जिनमें बड़ी बेटी का नाम दीपिका पादुकोण है और छोटी बेटी का नाम अनीषा पादुकोण है। अनीषा एक गोल्फ प्लेयर होने के साथ-साथ वह लव लाइफ लाफ फाउंडेशन की सीईओ भी है। दीपिका की छोटी बहन अपने काम के अलावा ट्रैवलिंग की भी शौकीन है। यही वजह है कि वह दुनिया के कई देशों में ट्रेवल कर चुकी हैं।

खूबसूरती की बला है अनीषा पादुकोण
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में अनीषा ने अपनी खूबसूरती को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थी। बहन की शादी में अनीषा अपने अलग-अलग कई तरह के खूबसूरत अंदाज में नजर आई थी। अनीषा और दीपिका की बॉन्डिंग बेहद खूबसूरत है। दोनों बहनों को अक्सर एक साथ सपोर्ट किया जाता है।

जहां एक ओर दीपिका पादुकोण एक्टिंग की दुनिया में नाम कमा चुकी है, तो वहीं उनकी छोटी बहन अनीषा पादुकोण ने भी गोल्फ में काफी नाम कमाया है। यहीं वजह है कि जहां दीपिका को एंटरटेनमेंट की क्वीन कहा जाता है, तो वहीं उनकी बहन भी गोल्फ की दुनिया की क्वीन है।
अन्य खबरें :-