शादी की खबरों के बीच तौलिये में नजर आई अक्षरा सिंह, Viral Video देख उड़ गए फैंस के होश

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 01 फरवरी 2023, 12:02 अपराह्न

Akshara Singh Towel Video : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन अक्षरा सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। बीते कुछ दिनों से अक्षरा सिंह की शादी के चर्चे लगातार तूल पकड़ रहे हैं। दरअसल उनकी शादी के चर्चे तब से शुरू हुए जब उनके पीआर ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी बैचलर पार्टी की तस्वीरें शेयर कर खलबली मचा दी। वही शादी की इन चर्चाओं के बीच अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह तोलिए में डांस करती नजर आ रही है।

Akshara Singh

वायरल हुआ अक्षरा सिंह का नया गाना टिंकिया

अक्षरा सिंह का एक नया वीडियो गाना टिंकिया इस समय यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया तक काफी धमाल मचा रहा है। इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में आप देख सकते हैं कि कैसे अक्षरा, काजल की तरह तौलिया लपेटे काफी सिजलिंग अवतार में अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस को घायल करती नजर आ रही है। अक्षरा का डांस और उनकी अदाएं देख आपको डीडीएलजे की काजल याद आ जाएगी।

Akshara Singh Towel Video

पूरे गाने में जिस तरह अक्षरा सिंह ने अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस को घायल किया है, उसके क्या ही कहने…। इस पूरे गाने ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ उनकी फ्रेंड मनीषा रानी भी नजर आ रही हैं, जो उन्हें शादी के साइड इफेक्ट्स बताती हुई दिख रही है। गाने में मनीषा अक्षरा सिंह से कहती है कि शादी बर्बादी है। इसका स्वाद मत लेना…

4 घंटे में 3 लाख लोगों ने देखा गाना

बता दे अक्षरा सिंह के इस नए गाने का वीडियो महज 4 घंटे में ही 2.5 लाख के भी व्यूज का आंकड़ा पार कर गया है। ऐसे में आप खुद ही इस गाने की पॉपुलरिटी का अंदाजा लगा सकते हैं। इस गाने में सबसे हटके जो एक बात है वह यह है कि अक्षरा सिंह इसमें रैप करती हुई भी नजर आ रही हैं। वह गाने में टिंकिया की मस्ती और उनके जीने के अंदाज को दिखाती है। बात इस गाने की कास्ट की करें तो बता दें कि इस गाने को मधुर आनंद ने संगीत दिया है, तो वहीं इसके बोल संतोष पुरी के हैं और इसका डायरेक्शन अलीशा सिंह ने किया है और उन्होंने ही इस गाने को कोरियोग्राफी भी किया है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।