Arvind Akela Kallu Marriage: शादी के बंधन में बंधे ‘कल्लू’, एक्ट्रेस छोड़ साधारण लड़की शिवानी पांडे संग रचाई शादी

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 27 जनवरी 2023, 12:24 अपराह्न

Arvind Akela Kallu Wedding Photos: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक और स्टार एक्टर अरविंद अकेला कल्लू शादी (Arvind Akela Kallu Marriage) के बंधन में बंध गए हैं। अरविंद अकेला कल्लू ने शिवानी पांडे से शादी (Arvind Akela Kallu And Shivani Pandey Marriage) की है। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और इसी के साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर उनके फैंस तक सभी उन्हें शादी की बधाइयां दे रहे हैं।

Arvind Akela Kallu Wedding Photos

दूल्हा बनें अरविंद अकेला कल्लू

बिहार के बक्सर के रहने वाले भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू ने सभी हीरोइनों के दिल तोड़ते हुए बनारस की रहने वाली एक बेहद साधारण लड़की शिवानी पांडे संग शादी कर ली है। उनकी शादी 26 जनवरी को बेहद ग्रैंड तरीके से से हुई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों में दुल्हन बनीं शिवानी बेहद खूबसूरत लग रही है, तो वहीं दूल्हे की पगड़ी और शेरवानी पहने अरविंद अकेला कल्लू भी काफी स्मार्ट लग रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raksha Gupta (@rakshaguptaofficial)

Arvind Akela Kallu And Shivani Pandey Marriage

शादी के जोड़े में अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी की जोड़ी कमाल की लग रही है। बता दे ये शादी बनारस में काफी ग्रैंड तरीके से की गई। इस शादी में सिर्फ परिवार वाले ही नहीं बल्कि मुंबई से भी कुछ खास लोग शामिल हुए।

Arvind Akela Kallu Wedding Photos

28 जनवरी को होगा रिसेप्शन

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई दिग्गजों ने कल्लू और शिवानी की शादी में शिरकत की और उन्हें आशीर्वाद दिया। बता दें कल्लू और शिवानी का तिलक 24 जनवरी को हुआ था और शादी 26 जनवरी को… अब दोनों का रिसेप्शन 28 जनवरी को होने वाला है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।