न्यासा देवगन डेब्यू से पहले हुई बोल्ड, बेस्टफ्रेंड ‘Orry’ संग दुबई में खिचवाई ऐसी-ऐसी तस्वीरें

Nysa Devgn Photos Viral: साल 2022 अलविदा कह रहा है और 2023 कुछ ही घंटों में दस्तक देने वाला है। ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी नए साल का जश्न शुरू हो गया है। बॉलीवुड कपल से लेकर बॉलीवुड स्टार किड्स तक सभी लोग नए साल की छुट्टियां मनाने निकल पड़े हैं। इस कड़ी में कई स्टार किड्स भी पार्टी करने विदेश जा रहे हैं। काजोल और अजय देवगन (Kajol And Ajay Devgan) की लाडली न्यासा (Nysa Devgan) भी नए साल का जश्न मनाने दुबई पहुंची है, जहां नासा अपने बेस्ट फ्रेंड ओरी (Orhan Awatramani) के साथ नए साल का जश्न मनाने वाली है।

Nysa Devgn And Orhan Awatramani

वायरल हुई न्यासा की लेटेस्ट तस्वीरें

अजय देवगन और काजोल की लाडली न्यासा देवगन और ओरहान (Orhan Awatramani) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दे इन तस्वीरों को ओरहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह न्यासा के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान न्यासा देवगन ने शॉर्टकट में काफी अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए अपनी ग्लैमरस अदाओं के जलवे भी दिखाये है। न्यासा के बोल्ड लुक की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिनमें न्यासा के साथ ओरहान और तानिया श्रॉफ की नजर आ रही है।

Nysa Devgn And Orhan Awatramani

सिंगापुर छोड़ दुबई में मनायेंगी नए साल का जश्न

काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन मौजूदा समय में सिंगापुर में पढ़ाई कर रही है। न्यासा ने अपनी स्कूलिंग मुंबई से ही की है और आगे की पढ़ाई के लिए वह सिंगापुर में रह रही है, जहां से अक्सर उनके बोल्ड लुक और खूबसूरत अंदाज की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। हाल ही में न्यासा देवगन कि क्रिसमस पार्टी की भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Nysa Devgn And Orhan Awatramani

खास बात यह है कि अजय देवगन की लाडली न्यासा की क्रिसमस पार्टी में भी न्यासा और ओरहान एक साथ नजर आए थे। वही अब नया साल का जश्न मनाने दोनों दुबई पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने अपनी फ्लाइट जर्नी से लेकर दुबई पहुंचने तक की कई तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में साझा की है।

Nysa Devgn And Orhan Awatramani

कौन है तानिया श्रॉफ

न्यासा के साथ इस दौरान तानिया श्रॉफ भी नजर आ रही है। बता दे तानिया सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड है। दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों में कई बॉलीवुड स्टार्स के नए साल का जश्न मनाने के लिए विदेश जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह से लेकर कैटरीना कैफ और विकी कौशल तक का नाम शामिल है।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।