Tunisha Sharma Net Worth: मशहूर एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा के निधन ने उनके फैंस और परिवार को पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया है। हर कोई सदमे में है कि आखिर 20 साल की इतनी छोटी सी उम्र में कामयाबी के आसमान को छूने वाली एक्ट्रेस ने अचानक आखिर आत्महत्या क्यों कर ली? वह किस सदमे में थी? क्या हुआ था एक्ट्रेस के साथ… किस बात के डिप्रेशन में थी तुनीषा शर्मा? 20 साल की तुनीषा शर्मा ने इंडस्ट्री में अपने अभिनय के दम पर करोड़ों की संपत्ति खड़ी की थी। तुनीषा अपने पीछे 15 करोड़ रुपए की संपत्ति छोड़ गई है।

अभिनय की क्वीन कही जाती थी तुनीषा शर्मा
तुनीषा शर्मा ने साल 2015 में अपने करियर की शुरुआत अलीबाबा: दास्ताने कुबूल से की थी। इसके बाद एक के बाद एक कई सीरियल में नजर आई। उनके पॉपुलर टीवी सीरियल्स में से इंटरनेट वाला लव, चक्रवर्ती: अशोक सम्राट और इश्क सुभान अल्लाह जैसे शोज का नाम शामिल है। इन शोज के नाम से ही आप उनकी पापुलैरिटी का अंदाजा लगा सकते हैं।

फिल्मों में भी काम कर चुकी थी तुनीषा शर्मा
निशा शर्मा ने अपने अभिनय का जलवा सिर्फ छोटे पर्दे पर ही नहीं दिखाया था, बल्कि बड़े पर्दे पर भी वह अपनी खूबसूरती का जादू लोगों पर चला चुकी थी। फिल्म फितूर, बार बार देखो, कहानी 2 और दबंग 3 जैसी फिल्मों में तुनीषा काम कर चुकी थी। तुनीषा की निजी जिंदगी को छोड़ दें तो उनकी लाइफ में सब कुछ काफी अच्छा चल रहा था। ऐसे में हर किसी के लिए उनका अचानक से आत्महत्या करना किसी बड़े सदमे से कम नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तुनीषा शर्मा की निजी जिंदगी ठीक नहीं चल रही थी। उनके बॉयफ्रेंड जीशान खान के साथ उनके संबंध ठीक नहीं चल रहे थे और हाल ही में दोनों का ब्रेकअप भी हुआ था। ऐसे में उनके आत्महत्या करने का कारण भी इसे ही माना जा रहा है।

करोड़ों की मालकिन थी तुनीषा शर्मा
तुनीषा शर्मा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री थी। ऐसे में बात तुनीषा शर्मा की नेटवर्थ की करें तो बता दें कि उनके पास आलीशान घर के साथ-साथ कई लग्जरी गाड़ियां भी थी। एक्ट्रेस ने करोड़ों की कीमत में अपना अलीशान अपार्टमेंट खरीदा था। इसके अलावा उनके पास जो गाड़ियां की उनकी कीमत भी करोड़ों में है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर ना सिर्फ अपना मुकाम खड़ा किया था। बल्कि यह 15 करोड़ की संपत्ति भी उसी मेहनत का नतीजा है। ऐसे में उनके अचानक दुनिया से चले जाने से उनके परिवार को भी गहरा सदमा लगा है।


















