Sushant Singh Rajput Case: बिहार के लाल और बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस खुलासे ने हर किसी को चौंका दिया है। एक्टर की मौत के 2 साल बाद अचानक से एक शख्स ने बड़ी जानकारी साझा की है। यह शख्स सुशांत सिंह राजपूत के बॉडी पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल में मौजूद था। पोस्टमार्टम का संचालन करने वाले इस शख्स का नाम रूप कुमार शाह है। उनका कहना है कि एक्टर ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उनकी हत्या हुई थी।
इतना ही नहीं इस कर्मचारी का यह भी कहना है कि जब अस्पताल में सुशांत सिंह राजपूत की बॉडी लाई गई थी, उसे देखकर सुसाइड कहना मुश्किल था। इसके साथ ही उन्होंने कई ऐसे चौका देने वाले खुलासे किये, जिसने पूरी इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है।
#WATCH | “When I saw Sushant Singh Rajput’s body it didn’t appear to be a case of suicide. Injuries marks were there on his body. I went to my senior but he said we will discuss it later,” says Roopkumar Shah, Mortuary Servant, Cooper Hospital, Mumbai pic.twitter.com/NOXAsaI8uH
— ANI (@ANI) December 26, 2022
कपूर अस्पताल के स्टाफ ने किया चौका देने वाला खुलासा
सुशांत सिंह राजपूत के कथित हत्या मामले में कपूर अस्पताल के एक स्टाफ मेंबर ने यह दावा किया है कि जब एक्टर के शव को अस्पताल में लाया गया था, तो उनके शरीर पर कई चोटों के निशान थे। उन्हें देखकर इसे सुसाइड का मामला कहना सही नहीं होगा। मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान कपूर अस्पताल के पोस्टमार्टम स्टाफ मेंबर रूप कुमार शाह ने कई अहम बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने कहा जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी, तब हमें कपूर अस्पताल में पांच शव पोस्टमार्टम के लिए मिले थे। इनमें से एक वीआईपी शव था। जब हम पोस्टमार्टम करने के लिए गए तो पता चला कि यह शव सुशांत सिंह राजपूत का है। उनके शरीर पर कई चोटों के निशान थे। गले पर भी दो-तीन निशान थे।
इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि सुशांत की बॉडी देखने में अलग-अलग रही थी। मैं अपने सीनियर डॉक्टर के पास गया और मैंने कहा कि यह सुसाइड का मामला नहीं लग रहा है। सुशांत के गले पर कई निशान थे, जो फंदे से लटकने वाले नहीं लग रहे थे। उन्हें देखकर लग रहा था कि तड़पने या फिर छूटने के बाद ऐसा मार्क आता है। शाह का कहना यह भी था कि उन्होंने अपने सीनियर्स को जब यह बताया तो उन्होंने इस बात को नजरअंदाज कर दिया और कहा कि इस बारे में बाद में चर्चा करेंगे।
आज भी उल्झी है सुशांत सिंह राजपूत के निधन की कहानी
सुशांत सिंह राजपूत का शरीर उनके मुंबई स्थित बांद्रा वाले अपार्टमेंट में 14 जून 2020 को फंदे से लटका मिला था, जिसके बाद उन्हें कपूर अस्पताल ले जाया गया। वही पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि उनके शरीर पर कोई निशान नहीं थे। सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है, लेकिन अब उनके परिवार के साथ-साथ कपूर अस्पताल के एक स्टाफ मेंबर का भी यही कहना है कि ये हत्या थी।
बता दे सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उनके परिवार वाले लगातार इसे मर्डर बता रहे हैं और इसकी जांच की मांग कर रहे हैं, जिसके चलते मुंबई पुलिस, एनसीबी और ईडी लगातार इस मामले में अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है। अब तक सुशांत सिंह राजपूत के मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। यह मामला बीते 2 सालों से हत्या और आत्महत्या की पहेली के बीच अटका हुआ है।