रानू मंडल को मिल गया बॉयफ्रेंड! बाइक पर साथ मे बैठ रोमांस करते आई नजर; देखें Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 24 दिसम्बर 2022, 1:57 अपराह्न

Ranu Mandal Romantic Viral Video: रानू मंडल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही है। बीते कुछ दिनों में रानू मंडल के कई अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। ऐसे में बात रानू मंडल के लेटेस्ट वीडियो की करें, तो इस वीडियो में रानू मंडल अजीबो-गरीब हरकतें करती नजर आ रही है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया ट्रोलर्स ने उन्हें काफी खरी-खोटी भी सुनाई है। इस वीडियो में रानू मंडल बेहद कम उम्र के लड़के के साथ बाइक पर इश्क फरमाती नजर आ रही है।

Ranu Mandal Romantic Viral Video

वायरल हुआ रानू मंदल को रोमेंटिक वीडियो

रानू मंडल इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और हर दिन अपने अजीबो-गरीब वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है। रानू मंडल ने हाल ही में एक और नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रानुमंडल एक लड़के के साथ बाइक पर बैठी हुई है। इस दौरान उन्होंने ना तो मेकअप किया है और ना ही साड़ी पहनी है, बल्कि वह सिंपल लुक में एक नाइटी में नजर आ रही है और बाइक पर बैठे लड़के के साथ इश्क फरमा रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohan Shaw (@rohanyt779)

कम उम्र के लड़के के साथ रोमांस कर रहीं रानू मंडल

वीडियो में नजर आ रहे लड़के ने वाइट कलर की टी-शर्ट के साथ ग्रीन स्ट्राइक्स वाली शर्ट और जींस पहनी है। लड़के को देखने के बाद यह साफ पता चल रहा है कि वह उम्र में काफी छोटा है। बाइक पर बैठा लड़का वीडियो में गुनगुनाते हुए एक्टिंग करता नजर आ रहा है। वहीं इस बाइक पर पीछे बैठी रानू मंडल भी गाना गा रही है और लड़के के साथ रोमांटिक पोज देती नजर आ रही है। वीडियो में नजर आ रहा लड़का उम्र में रानू मंडल से काफी छोटा लग रहा है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग भड़क गए और उन्होंने इस पर काफी अजीबोगरीब कमेंट भी किए हैं।

Ranu Mondal Romantic Video Viral

रानू मंडल को रोमेंटिक वीडियो देख भड़के लोग

इस दौरान कई लोगों ने रानू मंडल का मजाक भी उड़ाया है और कहा है कि फाइनली रानू मंडल को अपना बॉयफ्रेंड मिल ही गया। बता दे बीते कुछ दिनों में रानू मंडल ने अपने कई अजीबोगरीब वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिनके चलते उन्हें कई बार ट्रेलर्स के तीखे बयानों को भी झेलना पड़ा है। रानू मंडल के इन वायरल वीडियो को देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि आजकल लोग फेमस होने के लिए कुछ भी कर रहे हैं। लेटेस्ट वीडियो में लड़का भी अपनी मां की उम्र की रानू मंडल के साथ रोमांटिक रील बनाता नजर आ रहा है।

Ranu Mandal Romantic Viral Video

कौन है रानू मंडल

याद दिला दे बीते दिन और रानू मंडल का नाम तब सुर्खियों में आया था जब रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना गाते हुए वह रातों-रात स्टार बन गई थी। इसके बाद नवंबर 2019 में रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया के साथ भी 3 गानों को रिकॉर्ड किया था। इसके बाद रानू मंडल की आर्थिक स्थिति काफी सुधर गई थी। हालांकि इसके बाद उनके अजीबोगरीब बयानों के बाद एक बार फिर से वह उन्हीं हालातों में आ गई थी।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।