Video: दिशा पटानी का नए बॉयफ्रेंड संग वायरल हुई बाथरुम का विडियो, दोनों साथ दिख रहे नहाते !

Disha Patani and Aleksandar Alex: दिशा पटानी (Disha Patani) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के ब्रेकअप की खबरें हाल-फिलहाल लगातार सुर्खियां बटोर रही है। वही ब्रेकअप की इन खबरों के बीच अब दिशा पटानी का नाम एक नए शख्स के साथ जुड़ने लगा है। इतना ही नहीं दोनों के लव-अफेयर के चर्चे भी लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये नाम अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक है, जिन्हें दिशा पटानी का रुमर्ड बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। दिशा पटानी और अलेक्जेंडर (Disha Patani and Aleksandar Alex) की कुछ ऐसी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिन्होंने अफेयर्स की खबरों को और भी ज्यादा तूल दे दिया है।

वायरल हुई दिशा और अलेक्जेंडर की बाथरुम वीडियो

इस वायरल वीडियो में दिशा पटानी और अलेक्जेंडर बाथरोब में नजर आ रहे हैं और दोनों ने सिर पर टावल लपेटा हुआ है। यह वीडियो बाथरूम में बनाया गया है। दोनों एक गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। डांस करते हुए दोनों के एक्सप्रेशन भी काफी मजेदार लग रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए दिशा ने अजीब से मुंह वाले इमोजी भी शेयर किए हैं। इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ स्लैब्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो पर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने भी कमेंट किया है। उन्होंने इस पर हंसने वाली इमोजी के साथ हॉट को अटैच किया है।

क्या डेट कर रहे हैं दिशा और अलेक्जेंडर

वहीं इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के बीच तो यह कंफर्म हो गया है कि दिशा पटानी टाइगर श्रॉफ को छोड़ अब इस शख्स को डेट कर रही है। बीते कुछ दिनों से अलेक्जेंडर और दिशा पटानी के लव अफेयर के चर्चे लगातार खबरों में छाए हुए हैं। वही जब अलेक्जेंडर से एक मीडिया चैनल ने दिशा पटानी संग अफेयर्स की खबरों को लेकर सवाल किया, तो इस पर उन्होंने जवाब में कहा था कि- दिशा मेरे परिवार के जैसी है… इस कॉम्पिटेटिव फील्ड में जब भी हम लो फील करते हैं, तो एक दूसरों के साथ होते हैं।

अलेक्जेंडर ने आगे कहा- मैंने नोटिस किया है कि कुछ दिनों से हम दोनों को लेकर काफी बातें हो रही हैं, लेकिन इनमें सच्चाई नहीं है। सच्चाई हमें पता है। मुझे समझ नहीं आता कि लोग क्यों हमें लेकर अंदाज लगा रहे हैं। क्यों लोग किसी को अपनी लाइफ आराम से नहीं जीने देते। हम दोनों तो इन खबरों को पढ़कर हंसते हैं। बता दे एलेग्जेंडर इस दौरान मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान यह भी बताया कि- मैं टाइगर श्रॉफ को भी जानता हूं। दिशा और टाइगर दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड है। उन्होंने कहा कि मैं दोनों के करीब हूं और अक्सर हम एक साथ हैंगआउट भी करते हैं।

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी का ब्रेकअप

टाइगर श्रॉफ दिशा पटानी के ब्रेकअप की खबरें इस साल की शुरुआत से ही लगातार सुर्खियां बटोर रही है। दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने जहां उनके फैंस को काफी हैरान किया, तो वही इसने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां भी बटोरी है। हालांकि ब्रेकअप की खबरों पर अब तक दोनों की ओर से कोई ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं आया है। वही दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे को फॉलो भी करते हैं और एक दूसरे की तस्वीरों पर रिएक्शन देते भी नजर आते हैं। इसके अलावा दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के परिवारों के बीच भी रिश्ते बरकरार है। टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ को अक्सर दिशा के साथ नाइट डिनर और क्वालिटी टाइम स्पेंड करके देखा जाता है।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।