24 साल छोटी एक्ट्रेस को डेट कर रहे Salman Khan? तस्वीरें देख लोगों ने उड़ाया मजाक

Salman Khan Girlfriend: रणबीर सिंह (Ranbir Singh) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की फिल्म सर्कस जल्द ही रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले दोनों जमकर इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। बता दे सर्कस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा जल्दी पूजा हेगडे सलमान खान के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi ki Jaan) में भी नजर आने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। ऐसे में सलमान खान (Salman Khan) के साथ पहली बार ऑनस्क्रीन रोमांस करती नज़र आने वाली है। ऐसे में पूजा हेगडे के नाम के चर्चे अभी से इंडस्ट्री में शुरू हो गए हैं। इतना ही नहीं दोनों के अफेयर्स की खबर पर पुष्टी की स्टेंप भी लगाई गई है।

Salman Khan Pooja Hegde

क्या डेट कर रहे हैं सलमान खान और पूजा हेगडे

सोशल मीडिया पर इन दिनों सलमान खान के लव-अफेयर की कई खबरें सुर्खियां बटोर रही है। सलमान खान और पूजा हेगड़े के ऑफिस की अफवाहों के पीछे फिल्म क्रिटिक उमेर संधू का हाथ बताया जा रहा है। दरअसल उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करके कहा कि- पूजा हेगड़े और सलमान खान बी टाउन के नए कपल है। इसके आगे उन्होंने लिखा कि सलमान खान को पूजा हेगडे से प्यार हो गया है और उन्होंने दोनों के साथ ही अगली दो फिल्में भी साइन कर ली है। सलमान खान और पूजा हेगडे आजकल एक-दूसरे के साथ काफी समय बिता रहे हैं। इस दौरान उमेर ने सलमान के करीबी को अपने खबर की पुष्टि का सोर्स भी बताया है।

Salman Khan Pooja Hegde

लोगों ने जमकर उड़ाया मजाक

उमेर संधू के इस ट्वीट पर लोगों ने कमेंट कार इसकी काफी आलोचना की है। इस दौरान एक यूजर ने लिखा कि- कौन है तुम्हारे यह करीबी सूत्र, जो आपको भाई के बारे में जानकारी दे रहे हैं… तो वहीं एक ने सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा का मजाक उड़ाते हुए कहा- शेरा से ब्रेकअप हो गया क्या…? तो वहीं कई ने सलमान और पूजा हेगड़े के बीच के उम्र के फासले को लेकर भी कमेंट किया। तो कई ने कहा पूजा सलमान की बेटी की उम्र की लगती है…ये बॉलीवुड का घिनौना चेहरा है।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।