ब्रेकअप के बाद किसे डेट कर रही है दिशा पाटनी? वायरल हुआ बॉयफ्रेंड संग होटल का Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 10 दिसम्बर 2022, 9:31 अपराह्न

Disha Patani Boyfriend: बॉलीवुड की सबसे परफेक्ट जोड़ियों में से एक मानी जाने वाली दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ (Disha Patani And Tiger Shroff) के ब्रेकअप की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही है। वही ब्रेकअप की इन खबरों के बीच अब दिशा पाटनी के कुछ नई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया (Disha Patani Latest Viral Images) पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। खास बात यह है कि इन तस्वीरों और वीडियो में दिशा पाटनी किसी अलग ही शख्स के साथ नजर आ रही है। दिशा पाटनी और उनका यह रुमर्ड बॉयफ्रेंड (Disha Patani Rumoured Boyfriend) उनके साथ सेल्फी से लेकर लंच और डिनर डेट पर भी नजर आ रहा है। ऐसे में अब लोग दिशा पाटनी के इस रुमर्ड बॉयफ्रेंड को लेकर सवाल उठाने लगे हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर दिशा पाटनी किसे डेट कर रही है?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aleksandar Alex Ilic (@iamaleksandarilic)

कौन है दिशा पाटनी के बॉयफ्रेंड?

दिशा पाटनी इन दिनों एक अलग ही शख्स के साथ घूमती फिरती और पार्टी इंजॉय करती नजर आ रही है। यह शख्स उनके साथ हर जगह सपोर्ट किया जा रहा है। बता दें इस हैंडसम हंक का नाम एलेक्जेंडर एलेक्स है। एलेक्जेंडर स्मार्टनेस के मामले में टाइगर श्रॉफ से कम नहीं है। इतना ही नहीं टाइगर की तरह ही फिटनेस के मामले में भी वह काफी परफेक्ट है। एलेक्जेंडर और दिशा पाटनी अक्सर एक साथ वर्कआउट करते नजर आते हैं। मालूम हो कि एलेक्जेंडर सार्बिया के रहने वाले हैं और एक जबरदस्त एक्टर होने के साथ-साथ फिटनेस फ्रिक भी है।

इस वेब सीरीज में काम कर चुके हैं एलेक्जेंडर

बात एलेक्जेंडर के वर्क फ्ंरट की करें तो बता दें कि वह Chameleon वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। इस वेब सीरीज में बतौर एक्टर उन्होंने काफी अच्छा काम किया था। अब तक उन्होंने कुछ खासा बड़ा काम नहीं किया है। हालांकि फिटनेस के मामले में एलेक्जेंडर कितने परफेक्ट है यह उनके बॉडी शेप को देखने पर साफ पता चलता है। एलेक्जेंडर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी तस्वीर और वीडियो को वह सोशल मीडिया के जरिए ही साझा भी करते हैं। एलेक्जेंडर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ और दिशा पटानी के कॉमन फ्रेंड है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।