ये हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे घमंडी सितारे, नाम देख आपको भी याद आ जाएंगे इनके किस्से

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारे हैं, जिनके गुस्से और उनके घमंडी रवैया (Bollywood most angry stars) के चर्चे काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। हालांकि यह बात अलग है कि इस लिस्ट में कई ऐसे सितारों के नाम मौजूद है, जिनके बारे में उनके फैंस जानने के लिए हमेशा ही एक्साइटेड रहते हैं। इस लिस्ट में ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से लेकर गोविंदा (Govinda), करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), सलमान खान (Salman Khan), ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) जैसे कई सितारों के नाम शामिल है।

aishwarya rai

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अदाकारा मानी जाती है। साल 1994 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीता था। ऐश्वर्या की खूबसूरती के साथ-साथ उनके घमंड के चर्चे भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में खासा सुर्खियां बटोरते हैं। यही वजह है कि उन्हें इंडस्ट्री की सबसे घमंडी एक्ट्रेस कहा जाता है।

govinda

गोविंदा

इस लिस्ट में दर्ज एक नाम आपको भी हैरान करेगा। यह नाम ग्रेट एक्टर और डांसर गोविंदा का है। साल 2008 में गोविंदा ने संतोष राय नाम के एक व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज कराने के लंबे समय बाद कोर्ट ने गोविंदा को माफी मांगने के आदेश दिए थे।

kareena kapoor

करीना कपूर खान

‘बॉलीवुड बेबो’ के नाम से फेमस करीना कपूर खान फिल्म के सेट पर अपने नखरे दिखाने के लिए सबसे ज्यादा पॉपुलर है। करीना कपूर खान ने सिर्फ अपने फैंस के साथ ही नहीं, बल्कि अपने को-स्टार के साथ बदसलूकी करने के लिए भी काफी सुर्खियां बटोरी है। करीना के साथ कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने बुरे एक्सपीरियंस को सोशल मीडिया के जरिए साझा किया है।

priyanka chopda

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी प्रियंका चोपड़ा भी इस लिस्ट से बाहर नहीं है। प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फ्लाइट में किसी पैसेंजर के साथ झगड़ा शुरू कर दिया था और इसके बाद एक्ट्रेस ने अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया था।

salman khan

सलमान खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलमान खान के चर्चे सबसे ज्यादा बुरे बर्ताव वाले b-town एक्टर्स में आते हैं। सलमान खान को कई बार मीडिया के कैमरों के सामने गुस्सा करते और कई बार अपने फैंस के साथ बुरा बर्ताव करते कैप्चर किया जा चुका है।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।