Vikram Gokhale Death: नहीं रहें विक्रम गोखले, कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे एक्टर, बॉलीवुड में पसरा मातम

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 26 नवम्बर 2022, 4:07 अपराह्न

Vikram Gokhale Pass Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लीजेंडरी एक्टर विक्रम गोखले ने 75 साल (Vikram Gokhale Death At 75) की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर ने आज दोपहर पुणे के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। आज शाम ही उनका अंतिम संस्कार कार्यक्रम भी किया जाएगा। बता दे बीते कुछ दिनों से विक्रम गोखले के निधन (Vikram Gokhale Death) की ख़बरें लगातार सुर्खियां बटोर रही थी। हालांकि जब भी उनके निधन की खबर सामने आई तो उनकी बेटी और उनकी पत्नी ने उन्हें फर्जी बताते हुए बताया था कि उनकी हालत नाजुक है और वह वेंटिलेटर पर है। हालांकि अब डॉक्टर ने यह कंफर्म कर दिया है कि उनका निधन हो गया है।

Vikram Gokhale Pass Away

नहीं रहें लेजेंडरी एक्टर विक्रम गोखले

विक्रम गोखले के दोस्त राजेश दामले की ओर से यह जानकारी साझा की गई है। उन्होंने बताया है कि बीते कुछ दिनों से विक्रम गोखले अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत नाजुक थी, लेकिन आज दोपहर उनका निधन हो गया। एक्टर ने आज दोपहर ही अस्पताल में अंतिम सांस ली है। हालांकि परिवार की ओर से अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Vikram Gokhale Pass Away

विक्रम गोखले का अंतिम संस्कार वैकुंठ क्रिमेटोरियम में किया जाएगा। इसके बाद उनकी अस्थियों को बाल गंधर्व रंग मंदिर ले जाया जाएगा। बता दे विक्रम गोखले की तबीयत बीते कई दिनों से खराब चल रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान डॉक्टरों ने उन्हें रिवाइव करने की कोशिश की, लेकिन उनकी सेहत में सुधार नहीं हो रहा था जिसके चलते वह लंबे समय से वेंटीलेटर पर थे और इसी दौरान उन्होंने जिंदगी और मौत की जंग लड़ते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Vikram Gokhale Pass Away

ये होंगी इनकी अंतिम वेब सीरीज

4 दशकों से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टेलीविजन फिल्म इंडस्ट्री तक एक्टर विक्रम गोखले ने दूरदर्शन पर 1989 से लेकर 1991 के बीच आने वाले फेमस शो उड़ान से लोगों के बीच अपनी पहली छाप छोड़ी थी। विक्रम गोखले अब तक 97 फिल्में और कई थिएटर प्ले कर चुके हैं। उन्होंने 70 के दशक में मराठी फिल्मों में भी काम किया था। साल 2022 में उन्हें आखिरी बार फिल्म निकम्मा में देखा गया था। इसके अलावा जल्द ही वह अपने अपकमिंग वेब सीरीज अंबेडकर: द लेजेंट में भी नजर आने वाले हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।